{"_id":"628e5f2bb174521f655cf036","slug":"two-illegal-hospital-seal-khalilabad-news-gkp438118879","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध अस्पतालों पर प्रशासन सख्त, दो सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध अस्पतालों पर प्रशासन सख्त, दो सील
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवैध अस्पतालों पर प्रशासन सख्त, दो सील
मेंहदावल। क्षेत्र में लंबे समय से संचालित अवैध अस्पतालों पर एसडीएम ने एसीएमओ व अधीक्षक के साथ छापा मारा। कस्बे के नायक टोला में संचालित मां दमयंती नर्सिंग होम के संचालक ने कोई कागजात प्रस्तुत नहीं किया। अस्पताल संचालक को कड़ी फटकार लगाते हुए चिकित्सालय को सील कर दिया गया।
एसडीएम योगेश्वर सिंह ने बुधवार को एसीएमओ डॉ. वीपी पांडेय, सीएचसी अधीक्षक डॉ. गौरव के साथ सबसे पहले नगर पंचायत मेंहदावल में स्थित मां दमयंती नर्सिंग होम एंड मैटरनिटी सेंटर पर छापा मारा गया। नर्सिंग होम बिना रजिस्ट्रेशन के चलता पाया गया। एसडीएम ने नर्सिंग होम संचालक को कड़ी फटकार लगाई और अस्पताल को सील करा दिया। इसी क्रम में एसडीएम ने बिना रजिस्ट्रेशन के संचालित श्री राम दयाल चौधरी होम्योपैथिक दवाखाना रानीपुर मेंहदावल व दवाखाने में बिना लाइसेंस के संचालित मेडिकल स्टोर को भी सील करा दिया। वहीं क्षेत्र के अन्य अस्पतालों पर भी छापा मारा गया। एसडीएम योगेश्वर सिंह ने कहा कि मेंहदावल तहसील क्षेत्र में अवैध अस्पतालों को चलने नहीं दिया जाएगा। इस कार्य में जो भी दोषी मिलेगा, उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यह अभियान लगातार चलेगा। एसडीएम ने कहा कि दोनों अस्पतालों को सील कर दिया गया है।