{"_id":"858a2074bdbd4112d4e3919fca89fe0a","slug":"two-headmaster-suspended-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो हेडमास्टर निलंबित, दो शिक्षकों का वेतन रोका ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो हेडमास्टर निलंबित, दो शिक्षकों का वेतन रोका
अमर उजाला ब्यूरो/संतकबीरनगर
Updated Tue, 08 Dec 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएसए ने मंगलवार को हैंसर ब्लॉक क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया तो दो विद्यालय बंद मिले। जिससे नाराज बीएसए ने दोनों विद्यालयों के हेडमास्टर को निलंबित कर दिया। इसके साथ्ज्ञ ही वहां तैनात दो सहायक अध्यापकों का वेतन रोक दिया है।
बीएसए महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मंगलवार को हैंसर ब्लॉक क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया। जहां पर प्राथमिक विद्यालय धनघटा प्रथम बंद सुबह 10 बजे ही मिला। वहा पर कोई भी शिक्षक नहीं था। विद्यालय पर ताला लटक रहा था। परिसर काफी गंदा था। जैसेे लगता है कि विद्यालय कई दिनों से नहीं खुला है।
वहां पर तैनात हेडमास्टर यशोदा देवी को निलंबित करते हुए स्पष्टीकरण मांगा है। इसके साथ ही सहायक अध्यापक कलावती का वेतन रोक दिया गया है। इसी तरह से प्राथमिक विद्यालय सुरैना भी बंद मिला है। वहा भी काफी गंदगी मिली है। सुरैना में तैनात हेडमास्टर चंद्रकला को निलंबित करते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन
इसके अलावा सहायक अध्यापक अरुणेंद्र त्रिपाठी का वेतन रोक दिया गया है। उन्होंने बताया कि शिक्षक अपनी आदत में सुधार लाए। विद्यालय पर समय से पहुंचे। निरीक्षण किया जा रहा है , कमी मिलने पर कार्रवाई की जा रही है। बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बर्दास्त नहीं किया जाएगा।