{"_id":"5c840168bdec2213ff32b197","slug":"two-factions-attacked-eight-injured-during-dwarpuja","type":"story","status":"publish","title_hn":"द्वारपूजा के दौरान दो पक्ष भिड़े, आठ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
द्वारपूजा के दौरान दो पक्ष भिड़े, आठ घायल
Sat, 09 Mar 2019 11:39 PM IST
राकेश पांडेय
संतकबीरनगर
संतकबीरनगर
Published by: राकेश पांडेय
Updated Sat, 09 Mar 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
crime
- फोटो : pexels.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैंसर(संतकबीरनगर)। धनघटा क्षेत्र के रामपुर दक्षिणी गांव में शुक्रवार की रात आई बरात में द्वारपूजा के दौरान हुए विवाद को लेकर कुछ देर बाद गांव के दो पक्ष आपस में भिड़ गए। इस दौरान लाठी-डंडे के साथ ईंट-पत्थर भी चले। इसमें आठ लोग घायल हो गए। पुलिस ने विवाद शांत कराया और घायलों को अस्पताल भिजवाया।
रामराज की बेटी की शादी थी। बराती और घराती द्वारपूजा के दौरान नाच रहे थे। इसी बीच घराती पक्ष के दो युवकों में कहासुनी होने लगी। लोगों ने दोनों युवकों को समझा-बुझाकर शांत करा दिया। इसके कुछ देर बाद दोनों युवकों के घर वाले उलझ गए। एक पक्ष के लालबिहारी का कहना है कि उनका भतीजा महेंद्र द्वारपूजा में गया था। वहां महेंद्र का रामकेश के बेटे से विवाद हुआ। मामला शांत होने के बाद रामकेश के पक्ष के तमाम लोग उनके घर आए और उन्हें तथा उनके बेटे महेंद्र के अलावा पत्नी लीलावती और जितेंद्र को भी मारपीट कर घायल कर दिया। लालबिहारी का आरोप है कि उनके गले से सोने की चेन भी छिन लिए। जबकि दूसरे पक्ष के रामकेश का आरोप है कि लालबिहारी के पक्ष के लोग आए और रामकेश, अजय और अपूर्णा को मारपीट कर घायल कर दिया। गांव के लोगों ने मारपीट की सूचना दी तो पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सीएचसी मलौली भिजवाया। एसओ रणधीर मिश्र का कहना है कि इस मामले में किसी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलेगी तो कार्रवाई की जाएगी। चर्चा है कि दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया है।