फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   two constable injured in accident

सड़क हादसे में दो पुलिसकर्मी घायल

Wed, 27 Oct 2021 10:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
two constable injured in accident
सड़क हादसे में दो पुलिसकर्मी घायल
विज्ञापन

धनघटा। बस्ती-महुली मार्ग पर ग्राम सगड़वा गांव के निकट बुधवार को दो बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार दो पुलिस कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों के सहयोग से स्थानीय पुलिस दोनों को सीएचसी नाथनगर में भर्ती कराया है। दोनों का उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है कि दोनों पुलिस कर्मी सिद्धार्थनगर में वीआईपी ड्यूटी से थाने पर लौट रहे थे।

गोरखपुर जिला के बेलघाट थाना क्षेत्र के ग्राम रुकुमपुर निवासी अजय कुमार व राजाराम यादव निवासी भैसा बाजार सयरा, थाना बासगांव पुलिस विभाग में तैनात हैं। दोनों वर्तमान समय में बस्ती जिलें में थाने पर तैनात हैं। दोनों कर्मी सिद्धार्थनगर में वीआईपी ड्यूटी में गए थे। बुधवार को वापस मूल थाने पर बाइक से लौट रहे थे। सगड़वा गांव के निकट पीछे से तीव्र गति से आई दूसरी बाइक से भिड़ंत हो गई। बाइक सवार पुलिस कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पीआरवी टीम ने तत्काल उन्हें सीएचसी नाथनगर ले गई। जहां उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed