फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   two community fight in tajia julus

हैंसर में ताजिये के मिलान के दौरान चले ईंट-पत्थर

Tue, 10 Sep 2019 09:09 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Sep 2019 09:09 PM IST
विज्ञापन
two community fight in tajia julus
घटना के बाद हैसर बाजार में पसरा सन्नाटा - फोटो : KHALILABAD
हैंसर में ताजिये के मिलान के दौरान चले ईंट-पत्थर
विज्ञापन

- घटना में चार लोग हुए घायल, पुलिस भी छिपते नजर आई
- बाद में पुलिस ने कड़ा रुख अख्तियार कर स्थिति को किया नियंत्रित
- मंगलवार को बाजार में पसरा रहा सन्नाटा, पुलिस रही चौकन्नी
अमर उजाला ब्यूरो
हैंसर। धनघटा क्षेत्र के हैंसर कस्बे में सोमवार की रात ताजिये के मिलान के दौरान दो समुदायों के बीच पथराव होने से भगदड़ मच गई। अचानक चले ईंट-पत्थर से बचने के लिए पुलिस भी छिपते नजर आई। बाद में कड़ा रुख अख्तियार कर स्थिति को काबू में किया। ताजिएदार ताजिये रास्ते पर ही छोड़ कर घर चले गए। बाद में पुलिस ने लोगों को समझा कर ताजिये को उसके स्थान पर रखवाया। मंगलवार को एएसपी समेत पुलिस की भारी मौजूदगी के बीच ताजिया कर्बला तक ले जाया गया। मंगलवार को कस्बे में सन्नाटा पसरा रहा। मेला भी नहीं लगा।

रविवार की रात हैंसर बाजार निवासी 14 वर्षीय अमन पुत्र दिनेश अग्रहरी साइकिल से घर जा रहे थे। आरोप है कि रास्ते से हटने को लेकर अमन से कुछ लड़कों से विवाद हो गया। जिससे ताजिये के जुलूस में शामिल लोग अमन की पिटाई कर दी। अमन गंभीर रुप से घायल हो गए। उनका इलाज चल रहा है। इसको लेकर क्षेत्र में तनाव का माहौल था। लोगों में गुस्सा था। वहीं सोमवार की रात करीब दस बजे जब ताजिये लेकर लोग हैंसर बाजार में एक-दूसरे से ताजिये का मिलान करने निकले। इस दौरान पुलिस भी मौजूद थी। ताजिये के मिलान के बीच में किसी ने एक पत्थर फेंक दिया। जिससे स्थिति बिगड़ गई और दो समुदायों के बीच ईंट-पत्थर चलने लगे। अचानक चले ईंट-पत्थर से बचने के लोग ईधर-उधर भागने लगे। पुलिस भी खुद को बचाने के लिए छुपती नजर आई। कुुछ देर बाद जब पुलिस ने कड़ा रुख अख्तियार की तो उपद्रवी भाग निकले। दोनों समुदायों के बीच चले ईंट-पत्थर से चार लोग घायल भी हो गए। रात में हुए विवाद के बाद से पुलिस पूरी तरह सतर्क हो गई। पुलिस इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया है। वहीं एक पक्ष के लोग दूसरे पक्ष के दस नामजद लोगों के खिलाफ थाने पर तहरीर देकर केस दर्ज किए जाने की मांग की है। एएसपी ने बताया कि कुछ शरारती तत्व माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस की सर्तकता से बड़ा विवाद टल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed