फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   two absent found in inspection

प्रधानाध्यापिका समेत दो शिक्षक अनुपस्थित, वेतन रोकने की संस्तुति

Fri, 04 Dec 2020 10:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Dec 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
two absent found in inspection
जिला समन्यवयकों ने नाथनगर क्षेत्र के विद्यालयों का निरीक्षण किया। - फोटो : KHALILABAD
प्रधानाध्यापिका समेत दो शिक्षक अनुपस्थित, वेतन रोकने की संस्तुति
विज्ञापन

- बीएसए कार्यालय में तैनात जिला समन्वयकों ने किया निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। शुक्रवार को बीएसए कार्यालय में तैनात जिला समन्वयकों ने नाथनगर क्षेत्र के कई विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान अनुपस्थित मिले शिक्षकों का वेतन रोकने की संस्तुति बीएसए से की।

जिला समन्वयक समेकित शिक्षा रजनीश बैद्यनाथ, जिला समन्वयक बालिका शिक्षा हरिमोहन मिश्रा, जिला समन्वयक एमआईएस बजरंगी लाल विश्वकर्मा एवं जिला समन्वयक सामुदायिक सहभागिता शैलेंद्र कुमार ने संयुक्त रुप से नाथनगर के प्राथमिक विद्यालय खजुरिया खुर्द का निरीक्षण किया गया। जहां पर प्रधानाध्यापिका अनीता सिंह अनुपस्थित थी। जिला समन्वयक रजनीश वैद्यनाथ ने बताया कि प्रधानाध्यापिका अनीता सिंह की ओर से प्रार्थना पत्र दिया गया था। जिसे देखकर ऐसा लगता है कि वह पहले से ही रखा हुआ है। विद्यालय में प्रेरणा तालिका और सूची उपलब्ध नहीं थी। प्राथमिक विद्यालय अम्मा देई नाथनगर सहायक अध्यापिका ममता मद्धेशिया हस्ताक्षर बनाकर अनुपस्थित थी। विद्यालय में प्रेरणा सूची उपलब्ध है परंतु कक्षा कक्षों में प्रेरणा सूची और लक्ष्य लगाया नहीं गया था। कंपोजिट विद्यालय कटारमिश्र हैंसर बाजार में समस्त स्टाफ उपस्थित था। विद्यालय के रंगाई पुताई का काम कराया जा रहा था। प्राथमिक विद्यालय ज्योति मैलिया हैसर बाजार में विद्यालय प्रबंध समिति की नियमित बैठकें नहीं हो रही हैं। विद्यालय विकास योजना का निर्माण नहीं कराया जा रहा है। इस विद्यालय के प्रधानाध्यापक को चेतावनी दी गई है। उन्होंनेे बताया कि अनुपस्थित दोनों शिक्षकों का वेतन रोकने की संस्तुति बीएसए से की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed