फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Turned the lights off to remove MP, lathi charge on the crowd

सांसद को निकालने के लिए लाइटें बंद कीं, भीड़ पर किया लाठीचार्ज

Thu, 07 Mar 2019 12:05 AM IST
राकेश पांडेय संतकबीरनगर
संतकबीरनगर Published by: राकेश पांडेय Updated Thu, 07 Mar 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
Turned the lights off to remove MP, lathi charge on the crowd
सांसद को निकालने के लिए लाइटें बंद कीं, भीड़ पर किया लाठीचार्ज - फोटो : अमर उजाला
संतकबीरनगर। मारपीट के बाद कलेक्ट्रेट के एक कमरे में बैठे सांसद को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए पुलिस ने रणनीति के तहत पहले कलेक्ट्रेट की सभी लाइटें बंद कर दीं फिर भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज कर दिया। इससे गुस्साई भीड़ ने कलेक्ट्रेट में तोड़फोड़ कर दी। विधायक कलेक्ट्रेट परिसर में ही धरने पर बैठ गए। लोग सड़क पर आ गए और खलीलाबाद-मेंहदावल मार्ग पर जा रही रोडवेज की एक बस पर पथराव कर दिया। इसके बाद पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचकर दोबारा भीड़ को खदेड़ा। इस दौरान तीन राहगीर भी घायल हो गए जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

रात करीब आठ बजे सांसद शरद त्रिपाठी को कलेक्ट्रेट से बाहर निकालने के लिए रणनीति के तहत पहले भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिसकर्मियों ने लोगों को खदेड़ना शुरू किया। इसी दौरान कलेक्ट्रेट की लाइटें बंद कर सांसद को उनकी गाड़ी में बैठाकर सुरक्षित बाहर निकाला गया। पुलिस की पिटाई से नाराज लोग कलेक्ट्रेट भवन के अंदर पहुंच गए और गमलों और फाटकों के शीशे तोड़ दिए। पुलिसकर्मियों ने लोगों को बाहर खदेड़ा। भीड़ सड़क पर पहुंची और जिला अस्पताल गेट के सामने लोगों ने पुलिस कर्मियों की तरफ पथराव शुरू कर दिया। इस दौरान खलीलाबाद से मेंहदावल की तरफ जा रही रोडवेज की एक बस पर भी पथराव किया गया। बस के चालक ने भीड़ के बीच से तेजी से गाड़ी बढ़ाई और मुख्यालय से निकल गया। पुलिस कर्मियों ने फिर लोगों को दौड़ाकर पीटना शुरू किया। तीन राहगीर घायल हो गए जिन्हें जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed