{"_id":"5f3ff25f8ebc3e4adc0e51dc","slug":"trying-to-theft-in-barauda-up-bank-khalilabad-news-gkp362552155","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉक रूम का ताला तोड़ कैश चेस्ट की ओर बढ़े तो बज उठा अलार्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉक रूम का ताला तोड़ कैश चेस्ट की ओर बढ़े तो बज उठा अलार्म
विज्ञापन
बैंक का ताला टूटने की सूचना पर पहुंची पुलिस और लगी लोगों की भीड़।
- फोटो : KHALILABAD
लॉक रूम का ताला तोड़ कैश चेस्ट की ओर बढ़े तो बज उठा अलार्म
बड़ौदा यूपी बैंक में चोरी का असफल प्रयास, पुलिस कर रही जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
बाघनगर (संतकबीरनगर)। दुधारा के दानोकुईयां चौराहे स्थित बड़ौदा यूपी बैंक में बृहस्पतिवार की रात चोर शटर तोड़कर अंदर घुस तो गए, लेकिन सायरन बजने पर वे फरार हो गए। बैंक मैनेजर की तहरीर पर पुलिस जांच में जुटी है।
बड़ौदा यूपी बैंक के मैनेजर हरिश्चंद्र सोनकर के मुताबिक सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक बृहस्पतिवार की रात करीब एक बजे बैंक शाखा के चैनल और शटर का ताला तोड़कर चोर अंदर घुसे। उन्होंने सीसीटीवी कैमरा, रिकार्डर, फोटो स्कैनर मशीन, कंप्यूटर मॉनीटर तोड़कर फेंक दिया। वे लॉक रूम का ताला तोड़कर कैश चेस्ट की ओर बढ़े, लेकिन तभी अलार्म बज उठा और वे अपने इरादे में सफल नहीं हो सके। शुक्रवार की सुबह करीब पांच बजे गांव वालों ने बैंक का अलार्म बजने और शटर का ताला टूटने की सूचना दी। छह बजे जब वह बैंक पहुंचे तो अलार्म बज रहा था। बैंक का गेट भी आधा खुला था। बकौल मैनेजर, सीसीटीवी फुटेज में दो लोग बैंक में घुसते नजर आ रहे हैं। इस बारे में पुलिस तो तहरीर और बैंक के उच्चाधिकारियों को जानकारी दे दी गई।
इनसेट
किराने की दुकान से चोरी
बाघनगर (संतकबीरनगर)। दुधारा के दानोकुईयां चौराहे से लगभग 300 मीटर दूर स्थित किराने की दुकान से चोरों ने बृहस्पतिवार की रात नकदी समेत लगभग एक लाख रुपये का सामान पार कर दिया। पुरैना मंसूर निवासी दुकानदार अब्दुल होदा ने पुलिस को तहरीर दी है। एसओ दुधारा श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है। जल्द ही मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।