फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   trying to bandhak of health worker

स्वास्थ्य विभाग की टीम को बंधक बनाने की कोशिश

Sat, 28 May 2022 11:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 May 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
trying to bandhak of health worker
महुली मे अस्पताल सील करते स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और पुलिस।संवाद - फोटो : KHALILABAD
स्वास्थ्य विभाग की टीम को बंधक बनाने की कोशिश
विज्ञापन

- महुली कस्बे के एक अस्पताल को सील करने पहुंची थी टीम
- अधीक्षक ने अस्पताल संचालक व उसके भाई के खिलाफ दी तहरीर
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। महुली कस्बा के दक्षिण चौराहे पर स्थित एक अस्पताल को सील करने पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम को बंधक बनाने की कोशिश की गई। टीम के साथ अस्पताल कर्मियों व अन्य ने दुर्व्यवहार भी किया। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। टीम ने अस्पताल के संचालक पर बंधक बनाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दिया है।

बृहस्पतिवार को अपर सीएमओ डॉ. एस रहमान एवं एसडीएम डॉ. रविद्र कुमार ने संयुक्त रूप से महुली कस्बा के दक्षिण चौराहे पर स्थित एक अस्पताल पर छापा मारा था। इस दौरान अस्पताल संचालक के जरिए अभिलेख प्रस्तुत नहीं करने पर अस्पताल को सील कर दिया था। अस्पताल में निर्माण कार्य चलने के चलते मुख्य दरवाजा और पीछे का हिस्सा खुला हुआ था। जिस पर 24 घंटे में दोनों दरवाजा लगाकर जानकारी देने की बात कही गई थी। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर शनिवार को सीएचसी नाथनगर प्रभारी राजेश चौधरी के नेतृत्व में सीएमओ कार्यालय के लिपिक अयोध्या प्रसाद, शशि भूषण वर्मा एक बार पुन: उक्त अस्पताल पर पहुंचे। स्वास्थ्य कर्मियों के अनुसार अस्पताल संचालकों ने विरोध जताते हुए टीम से दुर्व्यवहार शुरू कर दिया। कुछ ग्रामीण भी विरोध जताने लगे। भारी संख्या में लोग जुट गए। तत्काल इसकी जानकारी एसडीएम को अधीक्षक ने दी। इसके बाद एसओ केडी सिंह, एसआई महफूज अहमद, नत्थू प्रसाद फोर्स के साथ पहुंच गए। स्वास्थ्य विभाग टीम ने अस्पताल पर सरकारी ताला जड़कर प्रक्रिया पूरी किया। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम थाने पर पहुंची। सीएचसी केंद्र अधीक्षक राजेश पटेल ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि अपर सीएमओ डॉ. एस रहमान के निर्देश पर वह टीम के साथ महुली स्थित अस्पताल को सील करने पहुंचे थे। इसी दौरान अवैध अस्पताल के चिकित्सक तथा उसके फार्मासिस्ट भाई पहुंच गए। स्वास्थ्य टीम के साथ अभद्रता करते हुए दुर्व्यवहार किया। सरकारी कार्य में बाधा उतपन्न किया। बंधक बनाने का प्रयास किया। उन्होंने मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। एसओ केडी सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर जल्द ही मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed