फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   truck theft from lohrauli

लोहरौली ठकुराई चौराहे से ट्रक चोरी

Tue, 24 May 2022 11:43 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 May 2022 11:43 PM IST
विज्ञापन
truck theft from lohrauli
लोहरौली ठकुराई चौराहे से ट्रक चोरी
विज्ञापन

सेमरियावां। दुधारा थाना क्षेत्र के लोहरौली ठकुराई चौराहे पर खड़ा ट्रक चोरी हो गया। पीड़ित वाहन स्वामी ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
हटवा गांव निवासी पीड़ित ट्रक मालिक अजीजुर्रहमान ने बताया कि 20 मई को अपना ट्रक लोहरौली ठकुराई चौराहे पर खड़ा किया था। 22 मई की रात ट्रक चोरी हो गया। पीड़ित ने बताया कि 23 मई को सुबह लगभग आठ बजे जब वह चौराहे पर गाड़ी की देखभाल करने गए तो ट्रक मौके पर नहीं था। आसपास के दुकानदारों से पता किया, लेकिन गाड़ी का पता नहीं चल सका। दुधारा पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है। एसओ सर्वेश राय ने बताया कि वाहन स्वामी के बताए जा रहे घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों को चेक कराया गया, लेकिन घटना कि पुष्टि नहीं हो पा रही है। फिलहाल मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed