फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Trouble due to fog in the morning...Sunlight during the day gave relief

Sant Kabir Nagar News: सुबह कोहरे से संकट... दिन में निकली धूप ने दी राहत

Fri, 31 Jan 2025 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 31 Jan 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Trouble due to fog in the morning...Sunlight during the day gave relief
सुबह कोहरे में आवागमन करते लोग।
संतकबीरनगर। मौसम लगातार बदल रहा है, कभी बादल छा जा रहे हैं तो कोहरे का असर दिख रहा है। बृहस्पतिवार को सुबह घना कोहरा छाया रहा। जिससे वाहनों की रफ्तार थम गई। दृश्यता 40 मीटर तक रहीं, जिससे वाहन रेंगते हुए चले। इससे लोगों को सफर में दुश्वारियां झेलनी पड़ी। सुबह 10 बजे के बाद कोहरा छंटा और धूप निकली तो लोगों को ठंड से राहत मिली। शाम होने पर गलन का असर दिखा। ऐसे में लोग अलाव के सहारे हो गए।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से मौसम में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। बृहस्पतिवार को सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा। जिससे राष्ट्रीय राजमार्ग सहित विभिन्न मार्गाें पर वाहनों की रफ्तार काफी धीमी हो गई है। ऐसे में सफर मुश्किल भरा रहा। वाहन चालक एक दूसरे के पीछे होकर गंतव्य तक पहुंचे। सुबह के समय मेंहदावल बाईपास के अस्थाई बस स्टाप पर यात्रियों की संख्या काफी कम रही।
विज्ञापन

जिला अस्पताल सहित सीएचसी व पीएचसी पर भी मरीजों की संख्या अन्य दिनों की अपेक्षा कम रही। सुबह दस बजे के बाद कोहरे का असर कम हो गया और धूप निकली तो वाहन चालकों को राहत मिली। इसके साथ ही लोगों को ठंड से भी थोड़ी राहत मिली। बाजारों में चहल-पहल बढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोग रोजमर्रा के जरूरी सामानों की खरीदारी करते नजर आए। इससे दुकानदार खुश नजर आए। दूसरी तरफ लोग धूप का आनंद लेते दिखे।
शाम होने पर गलन और ठंड का असर दिखा, जिससे अधिकतर लोग घरों को वापस लौट गए। जो लोग शहर में रहे वह लोग अलाव के सहारे हो गए। इस बीच अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
नगर पालिका परिषद के ईओ अवधेश कुमार ने बताया कि ठंड को देखते हुए प्रमुख चौराहों व सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलवाए जा रहे हैं। रैन बसेरा भी सक्रिय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed