{"_id":"61b8e19f32fe4873a56e49db","slug":"tribute-to-bipin-rawat-by-candle-march-khalilabad-news-gkp4198968108","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों ने कैंडल मार्च निकाल बिपिन रावत को दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों ने कैंडल मार्च निकाल बिपिन रावत को दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बच्चों ने कैंडल मार्च निकाल बिपिन रावत को दी श्रद्धांजलि
बखिरा। मंगलवार को उर्मिला पब्लिक एकेडमी के बच्चों ने देश के प्रथम सीडीएस बिपिन रावत के निधन पर कैडल मार्च निकाला और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही दो मिनट का मौन रखा और हेलीकाप्टर क्रैश में मारे गए सैन्य अधिकारियों श्रद्धासुमन अर्पित किया।
मंगलवार की शाम उर्मिला पब्लिक एकेडमी के बच्चे स्कूल परिसर में एकत्र हुए। दो मिनट का मौन रखकर सैन्य अधिकारियों को श्रद्धांजलि दी और कैंडल मार्च निकाला। यह कैंडल मार्च स्कूल परिसर से निकलकर ढोढया, सझौली, लगड़ीसई होते हुए वापस स्कूल परिसर पहुंचा। प्रबंधक संदीप पाठक ने सीडीएस बिपिन रावत के निधन को देश के लिए अपूरणीय क्षति बताया। उन्होंने कहा कि बिपिन रावत की मृत्यु से देश ने एक महान रणनीतिकार व सच्चे देश भक्त को खो दिया है, जिसकी भरपाई असंभव है। कैंडल मार्च में प्रधानाचार्य रोशन शाह जहां, निकहत, मंजू, प्रीति, सतीश, शुभ पाठक, लाभ पाठक, गिरजेश कुमार, रामचरन आदि मौजूद रहे।