फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   tree fall from rain

कई जगह पेड़ गिरने से वाहन क्षतिग्रस्त, आवागमन बाधित

Thu, 25 Jun 2020 09:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
tree fall from rain
महुली में टैक्सी स्टैंड तिराहे पर स्थित एक दुकान पर गिरा पेड - फोटो : KHALILABAD
कई जगह पेड़ गिरने से वाहन क्षतिग्रस्त, आवागमन बाधित
विज्ञापन

संतकबीरनगर। बृहस्पतिवार को दोपहर बाद जमकर बारिश होने से शहर में कई जगह जलभराव हो गया। वहीं कुछ जगहों पर बारिश के दौरान तेज हवा के चलते पेड़ गिर गए। इससे कुछ जगहों पर वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। कई जगहों पर आवागमन बाधित हो गया। महुली क्षेत्र में बिजली गिरने से भैंस की मौत हो गई।
बृहस्पतिवार को दोपहर बाद अचानक तेज बारिश हुई। करीब एक घंटे तक हुई बारिश में शहर के जूनियर हाईस्कूल परिसर, सीएमओ कार्यालय के गेट, जिला चिकित्सालय, बड़गो आदि स्थानों पर भारी जलभराव हो गया। अस्पताल गेट पर जलभराव के कारण मरीजों को आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसी ही स्थिति बखिरा, सेमरियावां, मेंहदावल, नाथनगर, पौली आदि क्षेत्रों की भी है।
विज्ञापन

धनघटा प्रतिनिधि के अनुसार महुली थाना क्षेत्र में तेज हवा के साथ हुई बारिश का जनजीवन पर खराब असर पड़ा। इस दौरान कई पेड़ गिर गए। पेड़ों के गिरने से जहां मार्ग अवरुद्ध हो गया। वहीं कई वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए। महुली कस्बा के टैक्सी स्टैंड तिराहे पर पाकड़ का पेड़ एक निजी अस्पताल की छत पर गिर गया। उसके अगल-बगल कई पेड़ गिर जाने से आवागमन बाधित हो गया है। राहगीरों को आने-जाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। टैक्सी स्टैंड तिराहे पर ही पेड़ गिरने सेज छितही गांव निवासी मोहम्मद तारीफ व मनौवर के टैंपो व मानपुर के पूर्व प्रधान मोहम्मद इब्राहिम की पिकअप पेड़ के नीचे दब गई। महुली व बस्ती मार्ग पर गुमटी रख कर जीवन यापन करने वाले इसरार खान की गुमटी पर पेड़ गिरने से दबकर टूट गयी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह दक्षिण चौराहे पर स्थित करैली दास के कुटी पर पीपल का पेड़ गिरने से आवागमन बाधित हो गया। चार बाइक और सुनील मिश्र की गुुुमटी भी इसके चपेट में आने से क्षतिग्रस्त हो गई। नगुआ में बिजली गिरने से गणेश त्रिपाठी की भैंस मर गई। अलीनगर गांव निवासी चंद्रशेखर तिवारी के गौशाला के गिरने से उसमें बंधी गाय भी घायल हो गई है। नाथनगर से भोगीपुर तक जगह जगह पेड़ गिरने से आवागमन काफी देर तक बंद हो गया है। महुली थाना परिसर में स्थित पीपल का पेड़ पुलिस बैरक पर गिर पड़ा। छत के साथ दो बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। महुली पुलिस टुकड़ियों में बंटकर आवागमन में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed