{"_id":"64e24fa5beca5c68ca07921d","slug":"treatment-of-patients-with-eye-flu-fever-and-vomiting-diarrhea-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-1831-2023-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: आई फ्लू, बुखार व उल्टी-दस्त के मरीजों का हुआ इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: आई फ्लू, बुखार व उल्टी-दस्त के मरीजों का हुआ इलाज
Sun, 20 Aug 2023 11:08 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 20 Aug 2023 11:08 PM IST
विज्ञापन
- कुल 1182 मरीजों का इलाज कर दी गई दवा
-22 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आरोग्य मेले का आयोजन
-कुल 1182 मरीजों का इलाज किया गया
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिले के 22 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया है। इस दौरान सबसे ज्यादा आई फ्लू, उल्टी-दस्त व बुखार के मरीज पहुंचे। जिनको सलाह देने के साथ दवा दी गई। चिकित्सकों ने आई फ्लू के मरीजाें को साफ-सफाई पर ध्यान देने और चश्मा लगाने की सलाह दी।
पीएचसी बखिरा, पीएचसी चुरेब, पीएचसी बुधाकला, पीएचसी धनघटा, पीएचसी दुधारा, पीएचसी मेंहदूपार समेत 22 स्वास्थ्य केंद्रों पर लगे आरोग्य मेले में कुल 1182 मरीज पहुंचे। रोसया बाजार प्रतिनिधि के अनुसार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर कुल 26 मरीजो ने इलाज कराया। इसमें आई फ्लू के 12 मरीज रहे। साथ ही बुखार, उल्टी, दस्त व बदन दर्द के मरीज आए। प्रभारी चिकित्साधिकारी प्रशांत कुमार ने बताया कि कुल 26 मरीजों का इलाज किया गया है। तीन दिन बाद फिर पीएचसी पर बुलाया गया।
मगहर प्रतिनिधि के अनुसार नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मगहर में कुल 42 मरीजों का इलाज हुआ। प्रभारी चिकित्साधिकारी डाॅक्टर एसडी सिंह ने बताया कि आई फ्लू के नौ मरीज के साथ ही उल्टी, दस्त, बुखार व पेट दर्द के मरीज रहे। शिविर में शुगर, ब्लड प्रेशर के भी मरीज भी आए। उन्होंने कहा कि आई फ्लू के मरीज चश्मा लगाएं। जिससे यह संक्रमण अन्य लोगों में न फैले।