फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   training of anm

‘मातृ व शिशु मृत्यु दर को कम करने में गर्भ निरोधक की भूमिका महत्वपूर्ण’

Tue, 15 Feb 2022 10:18 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 10:18 PM IST
विज्ञापन
training of anm
‘मातृ व शिशु मृत्यु दर को कम करने में गर्भ निरोधक की भूमिका महत्वपूर्ण’
विज्ञापन

- परिवार नियोजन में परामर्श के महत्व संबंधित एएनएम का हुआ प्रशिक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिला अस्पताल के स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. विजय गुप्ता ने बताया कि मातृ व शिशु मृत्यु दर को कम करने में गर्भ निरोधक की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। यह आवश्यक है कि गर्भ निरोधक के प्रयोग के संबंध में महिला को उचित परामर्श दिया जाए।
वह जिला अस्पताल के हौसला प्रशिक्षण केंद्र में परिवार नियोजन में परामर्श के महत्व संबंधित एएनएम के प्रशिक्षण को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि गर्भावस्था का सही समय तथा बच्चों में उचित अंतराल का बहुत ही महत्व होता है। यह जरूरी है कि हम इस बात को महिला को समझाएं। कम उम्र में गर्भावस्था तथा बच्चों में अंतर कम होने से महिला रक्त अल्पता के साथ ही उच्च जोखिम प्रसव की भी शिकार हो सकती है। एनीमिया के चलते गर्भवती को मौत का भी खतरा होता है।
विज्ञापन

इस दौरान परिवार नियोजन के लॉजिस्टिक मैनेजर इम्तियाज अहमद ने बताया कि जनपद में केसीएमएसडी (केन्द्रीय ड्रग स्टोर) से ऑनलाइन इंडेंट बनाकर गर्भ निरोधक प्राप्त किए जा सकते है। आशा कार्यकर्ता से लेकर एएनएम तथा सीएचसी, पीएचसी व जिला अस्पताल को ये सारी चीजें ऑनलाइन इंडेंट के आधार पर ही मिलती हैं। इस अवसर पर क्विज व प्रश्नोत्तरी का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर एएनएम सरिता गुप्त, निर्मला समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed