{"_id":"6817b3a1f4db540bbe04d7ab","slug":"training-for-athletics-chess-and-badminton-will-also-be-provided-in-council-schools-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-132117-2025-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: परिषदीय स्कूलों में एथलेटिक्स, शतरंज और बैडमिंटन का भी मिलेगा प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: परिषदीय स्कूलों में एथलेटिक्स, शतरंज और बैडमिंटन का भी मिलेगा प्रशिक्षण
Mon, 05 May 2025 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 05 May 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। पढ़ाई के साथ ही खेलों में बच्चों को निपुण बनाने के लिए नए सत्र में विशेष जोर दिया गया है। परिषदीय विद्यालयों में प्रतिदिन खेल की गतिविधियां सुनिश्चित की जाएंगी। खेल सामग्री की खरीद के लिए स्पोर्ट्स ग्रांट जारी होगी।
विद्यालयों में पारंपरिक खेलों के साथ एथलेटिक्स, बैडमिंटन, शतरंज आदि का प्रशिक्षण दिया जाएगा। परिषदीय विद्यालयों में नए सत्र से खेल को और भी बढ़ावा दिया जाएगा। खेल प्रतिभाओं की पहचान के लिए फिट इंडिया के तहत परिषदीय विद्यालयों में समय-समय पर अंतरविद्यालयी प्रतियोगिता आयोजित कराई जाएगी। इसमें विजयी बच्चों को प्रदेश स्तर तक खेलने का मौका मिलेगा। पाठ्यक्रम में एक भाग के रूप में पीटी, खो खो समेत अन्य खेल का आयोजन किया जाएगा।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि बच्चों को पहले विकास खंड स्तर पर खेलने का मौका मिलेगा। इसके बाद जनपद, मंडल और राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता आयोजित किया जाएगा। निपुण भारत मिशन एवं राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत बच्चों को शिक्षा के साथ ही खेल में भी निपुण बनाया जाएगा।