फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   traffic problem in city

टैक्सी स्टैंड निर्धारित फिर भी शहर में भर रहे सवारियां

Wed, 12 Jan 2022 10:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
traffic problem in city
शहर के मुखलिसपुर चौराहे पर लगा जाम।संवाद - फोटो : KHALILABAD
टैक्सी स्टैंड निर्धारित फिर भी शहर में भर रहे सवारियां
विज्ञापन

- आए दिन लग रहा जाम, लोगों को उठानी पड़ रही परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। नगर पालिका परिषद खलीलाबाद क्षेत्र से विभिन्न स्थानों के लिए वाहनों की आवाजाही के लिए टैक्सी स्टैंड बनाए गए हैं, लेकिन शहर में सड़क किनारे बन रहे अवैध टैक्सी स्टैंड पर लगाम नहीं लग पा रहा है। इससे शहर में आए दिन जाम की स्थिति बन जाती है।
कई बार दो पहिया वाहनों का निकलना तो दूर, पैदल चलना भी मुश्किल हो जा रहा है। इसके बाद भी जिम्मेदारों का ध्यान इस तरफ नहीं है। ऐसे में इसका खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

शहर में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए टैक्सी स्टैंड के लिए सात स्थानों को चिह्नित किया गया है। इनमें धनघटा की ओर जाने वाले यात्रियों को विधियानी मोड, मेंहदावल की ओर जाने वाली टैक्सियों के लिए मेंहदावल बाईपास से दो सौ मीटर आगे, गोरखपुर व बस्ती की ओर जाने वाले वाहनों के लिए बाईपास चौराहे से आगे, पचपोखरी के लिए बंजरिया आदि स्थल चिह्नित किया गया है। लेकिन अधिकांश टैक्सी चालक नियमों की अनदेखी कर टैक्सियां किसी भी स्थान पर खड़ी कर दे रहे हैं। इसके कारण शहर में मुखलिसपुर तिराहा, आजाद चौक आदि स्थानों पर आए दिन जाम लग रहा है। साथ ही कुछ टैक्सी चालक सवारियों को बैठाने में मनमानी करते हैं। ऐसे में सवारियों को पैदल चलना तक मुश्किल हो जाता है। इतना ही नहीं चालक सवारियों को बैठाने के चक्कर में टैक्सी को सड़कों पर कहीं से भी घुमा देते हैं, इससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में घंटो लग रहा जाम
बुधवार को खलीलाबाद कस्बे के आजाद चौक से गोला बाजार तक घंटों जाम लगा रहा। स्थिति यह हो गई कि पुलिस को यातायात सामान्य बनाए रखने के लिए जूझना पड़ा। मुखलिसपुर तिराहे के पास जाम के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। यहां दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लगी रही।

मनमानी करने वाले वाहन चालकों पर होगी कार्रवाई
यातायात निरीक्षक बृजेश यादव ने कहा कि निर्धारित टैक्सी स्टैंड के अतिरिक्त अन्य स्थानों पर यदि कोई वाहन चालक सवारियां भरते हुए पकड़ा जाएगा तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed