{"_id":"679d0fa4157c3eed5c0c8a9f","slug":"tractor-trolley-hits-three-people-riding-a-bike-woman-dies-two-seriously-khalilabad-news-c-209-1-kld1004-127879-2025-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: ट्रैक्टर-ट्राॅली ने बाइक सवार तीन लोगों को मारी टक्कर... महिला की मौत, दो गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: ट्रैक्टर-ट्राॅली ने बाइक सवार तीन लोगों को मारी टक्कर... महिला की मौत, दो गंभीर
Fri, 31 Jan 2025 11:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 31 Jan 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
संगीता शर्मा की फाइल फोटो
बेलहर । बेलहरकला थानाक्षेत्र के अमरडोभा में ट्रैक्टर-ट्राॅली चालक ने बाइक सवार तीन लोगों को रौंद दिया। हादसे में महिला की मौत हो गई जबकि उसका पति और भतीजी गंभीर रूप से घायल हो गए। महिला के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घायल युवक और भतीजी का इलाज चल रहा है। बखिरा थानाक्षेत्र के भटौरा निवासी रामानन्द सागर उर्फ सागर शर्मा पुत्र दयाशंकर शर्मा, अपनी पत्नी संगीता (32) शर्मा और भतीजी खुशी शर्मा (20) को बाइक पर बैठकार अपनी बहन के घर टिकरी जा रहे थे। अभी वह बेलहर थानाक्षेत्र के अमरडोभा के पास स्थित वन विभाग के कार्यालय के पास अपनी बाइक रोका ही था कि अचानक विपरीत दिशा से आ रही एक ट्रैक्टर-ट्राॅली चालक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद तीनों बुरी तरह से घायल हो गए। घायलावस्था में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलहर ले जाया गया। वहां पर चिकित्सकों ने संगीता को मृत घोषित कर दिया। वहीं रामानन्द सागर तथा उनकी भतीजी खुशी को जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने संगीता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सिद्धार्थनगर के ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज : इस मामले में बेलहर कला की पुलिस ने सिद्धार्थनगर के खेसरहा थानांतर्गत कलनाखोर निवासी ट्रैक्टर चालक विजय पासवान के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। चालक मौके से ट्रैक्टर लेकर फरार बताया जाता है।प
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर के ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज : इस मामले में बेलहर कला की पुलिस ने सिद्धार्थनगर के खेसरहा थानांतर्गत कलनाखोर निवासी ट्रैक्टर चालक विजय पासवान के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। चालक मौके से ट्रैक्टर लेकर फरार बताया जाता है।प
विज्ञापन