फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   told save from fire

विद्यार्थियों को आग से बचाव की जानकारी दी

Mon, 27 Dec 2021 10:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
told save from fire
विद्यार्थियों को आग से बचाव की जानकारी दी
विज्ञापन

- अग्निशमन विभाग ने मुख्यमंत्री स्कूल सुरक्षा कार्यक्रम तहत जानकार दी
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। श्री जगद्गुरु शंकराचार्य इंटर कॉलेज व डीएवी इंटर कॉलेज मेंहदावल में सोमवार को अग्निशमन विभाग ने मुख्यमंत्री स्कूल सुरक्षा कार्यक्रम के तहत छात्र-छात्राओं को जागरूक किया। इस दौरान उन्हें अग्नि सुरक्षा के कारणों, आग की प्रवृत्ति और आग से बचाव के तरीकों के विषय में विस्तृत जानकारी दी।

अग्नि शमन अधिकारी अशोक यादव ने कहा कि घरों में खराब बिजली वायरिंग, रसोई गैस लीकेज और शार्ट सर्किट आदि से आग लगने का खतरा अधिक रहता है। जिन्हें सावधानी बरतने से आग लगने की घटनाओं को कम किया जा सकता है। यदि आग ठोस पदार्थ में लगी हो तो इसे पानी के साथ बुझाना चाहिए, लेकिन यदि किसी तरल पदार्थ जैसे तेल में लगी आग को पानी से न बुझाएं। इसके लिए सिलिंडर के रूप में आसानी से उपलब्ध झागयुक्त अग्निशामक यंत्र का प्रयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोगों को दुकानों, घरों और स्कूलों में अग्निशमन यंत्र रखना चाहिए। जिससे आगजनी की घटना के वक्त उससे काबू पाया जा सके। इस दौरान सभी स्कूल के प्रधानाचार्य सहित शिक्षक और छात्र मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed