फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   today was rain and cold

रुक-रुक कर हो रही बारिश ने बढ़ाई गलन, कीचड़ से सनीं सड़कें

Wed, 29 Dec 2021 10:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
today was rain and cold
रुक-रुक कर हो रही बारिश ने बढ़ाई गलन, कीचड़ से सनीं सड़कें
विज्ञापन

सड़कों पर पसरा सन्नाटा
-सरकारी दफ्तरों में इक्का-दुक्का ही दिखे फरियादी
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। दो दिनों से मौसम का मिजाज बदलने से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। इससे जहां ठंड के साथ गलन बढ़ गई, वहीं सड़कों पर सन्नाटा छा गया। वहीं सरकारी दफ्तरों में इक्का-दुक्का फरियादी दिखाई दिए। साथ ही शहर से लेकर गांव तक सड़कें कीचड़ से सन गईं। किसानों के लिए यह बारिश मिलाजुला असर लेकर आई है।
मंगलवार सुबह से ही मौसम का मिजाज बदल गया और हल्की बारिश हुई, लेकिन बुधवार सुबह से ही रुक-रुक कर बारिश हो रही है। इससे खलीलाबाद क्षेत्र में सड़कें कीचड़ से सन गई हैं। जिससे लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। धनघटा-खलीलाबाद मार्ग, मेंहदावल-खलीलाबाद मार्ग पर कीचड़ फैल गया। फिसलन का भी खतरा भी बढ़ गया है। बारिश की वजह से पुलिस कार्यालय, कलेक्ट्रेट, विकास भवन, बीएसए कार्यालय, डीआईओएस कार्यालय समेत अन्य जगहों पर सन्नाटा था। जिन लोगों का घर से निकलना जरूरी था, वे लोग रैनकोट पहन कर या फिर छाता लेकर बाहर निकले। बारिश से बचने के लिए मेंहदावल बाईपास पुल के नीचे लोगों की भीड़ जुटी रही। इसके साथ ही ठंड भी बढ़ गई है, ऐसे में लोग खुद को गर्म रखने के लिए जहां अलाव दिखा वहीं ठहर गए।
विज्ञापन

गेहूं की फसल को फायदा तो आलू व सरसों की फसल को पहुंचा नुकसान
बारिश के चलते गेहूं की फसल को फायदा हुआ है। किसानों को सिंचाई के लिए महंगे डीजल खरीदने से निजात मिल गई, लेकिन आलू व सरसों की फसल को नुकसान होने की आशंका है। क्षेत्र में कई जगह सरसों की फसल जमीन पकड़ ली है तो आलू की खेती में पानी लगने से सड़ने की आशंका पैदा हो गई है। किसान रामफेर, दिनेश कुमार आदि ने कहा कि गेहूं की फसल को बारिश से लाभ पहुंचेगा, लेकिन आलू व सरसों की फसल को लेकर चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश से अधिकतर किसानों को फायदा होगा। किसानों को गेहूं की सिंचाई से राहत मिल गई है। इतना जरूर है कि आलू व सरसों की फसल को कुछ नुकसान हो सकता है। किसानों को चाहिए कि आलू की फसल में पानी इकट्ठा न होने दें।
पीसी विश्वकर्मा, जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed