फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   today is shivratri

महाशिव रात्रि आज, शिवालयों में गूंजेगा हर-हर महादेव

Mon, 28 Feb 2022 10:35 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Feb 2022 10:35 PM IST
विज्ञापन
today is shivratri
महाशिव रात्रि आज, शिवालयों में गूंजेगा हर-हर महादेव
विज्ञापन

- कांवड़ियों का जत्था सरयू नदी से जलभर तामेश्वरनाथ में चढ़ाएगा
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिहरपुर। ऐतिहासिक तामेश्वरनाथ धाम में मंगलवार को महाशिवरात्रि के दिन श्रद्धालु शिव को जलाभिषेक करेंगे। साथ ही स्थानीय शिव मंदिरों पर भी मेले का आयोजन किया जाएगा। लोग मेले में खरीदारी करने के साथ मनोरंजन का भी भरपूर लुत्फ उठाएंगे। मेले में दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न होने पाए, इसके लिए मुकम्मल इंतजाम किए गए हैं।
करीब एक माह तक चलने वाले तामेश्वरनाथ मेले में दूर-दराज से आए लकड़ी, लोहे, सौंदर्य प्रसाधन सहित मनोरंजन के लिए मौत का कुआं, झूला, खजला और गृहस्थी के सामान वाले दुकानदार दुकानें सजा दिए हैं। लोगों के लिए मेला आकर्षण का केंद्र रहेगा। मेले में करीब बीस सालों से लगातार बहराइच से आ रहे लकड़ी के दुकानदार अब्दुल लतीफ ने बताया कि हर साल महाशिवरात्रि के मेले में उनकी दुकान लगती हैं। करीब एक महीने तक रहने के बाद वापस होते हैं। बांसी से आए खजले के दुकानदार विनोद, बुलंदशहर के महेंद्र सिंह, कानपुर के शिवलाल ने बताया कि वे भी मेले में लगातार कई वर्षों से अपनी दुकान लगाते हैं। नानपारा, बहराइच, बांसी, कानपुर, मैनपुरी और इटावा आदि शहरों से खजला व्यवसायी हर साल मेले में आते हैं। ग्रामीण क्षेत्र में मेंहदावल के पंचमुखी मंदिर, कोपिया के कोपेश्वर शिव मंदिर, डिगेश्वर नाथ शिव मंदिर, हहैश्वर नाथ मंदिर, कंकडेश्वर नाथ शिवमंदिर, निबिअहवा पोखरा, बेल्डुहा व सिद्धनाथ स्थित शिव मंदिर समेत अन्य मंदिरों पर भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु शिव को जलाभिषेक करने के साथ मेले का लुत्फ उठाएंगे।
विज्ञापन

मेले में सुरक्षा के रहेंगे व्यापक इंतजाम
हरिहरपुर। तामेश्वरनाथ धाम में आयोजित होने वाले महाशिवरात्रि मेले में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम रहेंगे। मुख्य शिव मंदिर पर जलाभिषेक के लिए लगी श्रद्धालुओं की लाइनें सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में रहेगी। सुरक्षा के मद्देनजर बड़ी संख्या में पुलिस की तैनाती रहेगी। चेन स्नेचिंग की घटना रोकने के लिए महिला पुलिस भी मौजूद रहेंगी। पूर्व जिला पंचायत सदस्य ब्रह्म शंकर भारती, प्रधान पति डॉक्टर राम सुरेश पासवान, शक्ति दत्त भारती ने बताया कि कमेटी के लोग व्यवस्था में लगे रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed