फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   today is sawan somwaar

सावन का दूसरा सोमवार आज, शिव मंदिरों में होगा जलाभिषेक

Sun, 01 Aug 2021 10:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
today is sawan somwaar
सावन का दूसरा सोमवार आज, शिव मंदिरों में होगा जलाभिषेक
विज्ञापन

- तामेश्वरनाथ शिव मंदिर समेत अन्य मंदिरों पर लगेगी भीड़
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिहरपुर (संतकबीरनगर)। सावन के दूसरे सोमवार के अवसर पर आज शिव मंदिरों में जलाभिषेक के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचेंगे। जिले के तामेश्वरनाथ शिव मंदिर सहित स्थानीय मंदिरों पर भी शिवभक्त आराधना करेंगे। शिव मंदिर परिसर की साफ सफाई व सहित अन्य तैयारियां पूरी हो गई हैं।

जिले के लोगों के आस्था का केंद्र तामेश्वरनाथ शिव मंदिर में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ के मद्देनजर मंदिर परिसर और पोखरे की साफ सफाई का कार्य पूरा कर लिया गया है। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की वजह से परिसर की सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रहेगी। पुलिस और पीएसी के जवान मुख्य मंदिर सहित परिसर की सुरक्षा के लिए तैनात रहेंगे। तामेश्वरनाथ मंदिर को जाने वाली सड़क के मुख्य द्वार पर पुलिस की बैरिकेटिंग रहेगी। जहां से दो पहिया और चार पहिया वाहनों का प्रवेश निषेध होगा। बाबा रोहित भारती, ब्रह्म शंकर भारती, गोश्वामी शक्ति दत्त भारती ने बताया कि मंदिर पर आने वाले श्रद्धालुओं को किसी बात की परेशानी न हो, इसके लिए कमेटी के सदस्य परिसर में मौजूद रहकर व्यवस्था संभालेंगे। स्थानीय शिव मंदिरों में सिद्धेश्वरनाथ, निबिअहवा पोखरा, बेल्डुहा में भी लोग शिव को जलाभिषेक करेंगे। रविवार की शाम से ही शिव की पूजा में प्रयुक्त होने वाली सामग्री का इंतजाम में शिवभक्त जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed