फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   ticket found someone, symblo get another

Sant Kabir Nagar News: सपा का समर्थन मनीषा को, चुनाव चिह्न सुभावती को

Sat, 29 Apr 2023 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 29 Apr 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
ticket found someone, symblo get another
धनघटा। नगर पंचायत हैंसर बाजार धनघटा में अध्यक्ष पद के लिए 12 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, लेकिन सबसे दिलचस्प मुकाबला समाजवादी पार्टी से समर्थित उम्मीदवार और साइकिल निशान पाकर चुनाव मैदान में उतरने वाली प्रत्याशियों के बीच है।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी ने पहले नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए मनीषा पासवान के नाम की घोषणा की और मनीषा पासवान ने सपा प्रत्याशी के रूप में नामांकन भी कर दिया, लेकिन उसके बाद पार्टी ने अचानक फैसला लेते हुए मनीषा पासवान को पार्टी प्रत्याशी के लिए दिए गए अधिकृत पत्र को निरस्त करते हुए सुभावती चौहान को सपा का प्रत्याशी घोषित कर दिया।
विज्ञापन

नामांकन के आखरी दिन एक बार फिर सपा ने पलटी मारते हुए मनीषा पासवान को सपा का प्रत्याशी बना दिया और सुभावती चौहान को नामांकन पत्र वापस लेने की फरमान जारी कर दी। अंतिम दिन मनीषा पासवान को मिला अधिकृत पत्र का मूल प्रति आरो के समक्ष तीन बजे तक प्रस्तुत नहीं हो पाया। तो रिटर्निंग अफसर ने सुभावती चौहान को सपा का प्रत्याशी घोषित करते हुए मनीषा पासवान को निर्दल प्रत्याशी घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अचानक हुए फेरबदल का असर पार्टी के नेताओं पर भी हुआ। सपा के जिलाध्यक्ष अब्दुल कलाम, पूर्व प्रमुख रामाशीष यादव, वरिष्ठ नेता केडी यादव समेत तमाम दिग्गज मनीषा पासवान को पार्टी का समर्थित प्रत्याशी बताते हुए चुनाव मैदान में ताकत के साथ उतर गए।

उधर शुक्रवार को चुनाव चिह्न आवंटन के दौरान रिटर्निंग ऑफिसर ने साइकिल चुनाव निशान सुभावती चौहान के नाम से आवंटित कर दिया। अब पार्टी के कुछ कार्यकर्ता सोशल मीडिया पर सुभावती चौहान के पक्ष में सक्रिय हो गए हैं। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का कहना है कि 30 अप्रैल को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन खलीलाबाद में हो रहा है। वहां से वह इस संबंध में कुछ घोषणा कर सकते हैं। पार्टी के सभी नेताओं कार्यकर्ताओं को उनके आदेश के तहत काम करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed