फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Three tractor-trolleys seized for soil mining

Sant Kabir Nagar News: मिट्टी खनन के आरोप में तीन ट्रैक्टर-ट्राॅली सीज

Sun, 05 Jul 2026 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
Three tractor-trolleys seized for soil mining
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेंहदावल। तहसील क्षेत्र में अवैध रूप से मिट्टी खनन के खिलाफ पुलिस व प्रशासन ने अभियान चलाया। टीम ने बराखाल में छापा मार कर अवैध खनन में लगी दो ट्रैक्टर-ट्रॉली कब्जे में लेकर सीज कर दी। कार्रवाई के दौरान खनन माफिया में हड़कंप मच गया।
एसडीएम अरुण कुमार के निर्देश पर तहसीलदार अल्पिका वर्मा, सीओ मेंहदावल सर्वदवन सिंह व थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम ने क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया। टीम को सूचना मिली थी कि बराखाल इलाके में जेसीबी व ट्रैक्टर-ट्रॉली से अवैध रूप से मिट्टी खनन किया जा रहा है।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची टीम ने मौके से मिट्टी लदी दो ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद की। पूछताछ में चालक खनन से संबंधित कोई वैध दस्कातावेज नहीं दिखा सके। इस पर पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर थाने लाकर सीज कर दिया। इसी प्रकार बुधवार को एसडीएम अरुण कुमार ने ददरा गांव से एक लोडर मशीन पकड़ा, इसे सीज करते हुए मेंहदावल पुलिस को सुपुर्द किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी क्रम में नायब तहसीलदार प्रियंका तिवारी ने बेलहर के लोहरौली से मिट्टी लदी एक ट्रैक्टर-ट्राली को पकड़कर बेलहर पुलिस को सुपुर्द किया है। इन वाहनों को भी सीज कर दिया गया है। सीओ सर्वदवन सिंह ने बताया कि अवैध खनन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

----------
तहसील क्षेत्र के सभी राजस्व निरीक्षक व हल्का लेखपाल को अवैध मिट्टी खनन रोकने का निर्देश दिया गया है। पुलिस कर्मियों को भी उनके सहयोग में लगाया गया है। किसी दशा में अवैध खनन नहीं होने पाएगा। इस प्रकार अवैध खनन में लिप्त लोगों के खिलाफ प्रशासन कड़ी कार्रवाई करेगा।
-अरुण कुमार, एसडीएम, मेंहदावल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed