फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   three people injured in fyring

चूक से गार्ड की बंदूक से चली गोली, महिला समेत तीन घायल

Fri, 25 Feb 2022 11:17 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Feb 2022 11:17 PM IST
विज्ञापन
three people injured in fyring
चूक से गार्ड की बंदूक से चली गोली, महिला समेत तीन घायल
विज्ञापन

- घटना के बाद बैंक पर मची अफरा-तफरी
- जिला अस्पताल से तीनों घायल मेडिकल कॉलेज रेफर हुए
अमर उजाला ब्यूरो
धनघटा/संतकबीरनगर। एसबीआई शाखा हैंसर बाजार में गार्ड की चूक से बंदूक से गोली चल गई। गोली का छर्रा लगने से महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। लोगों ने तीनों घायलों को सीएचसी मलौली पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। गार्ड को बंदूक के साथ अभिरक्षा में लेकर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।
महुली क्षेत्र के गायघाट निवासी 38 वर्षीय रघुनाथ पांडेय ने बताया कि वह एसबीआई की शाखा हैंसर बाजार में शुक्रवार को खाते को आधार कार्ड से लिंक कराने गए थे। बैंक से काम करा कर बाहर खड़ी साइकिल के पास पहुंचे ही थे। उसी बीच अचानक फायरिंग हुई और उन्हें गोली लग गई। गोली बाएं हाथ और कंधे के नीचे लगी है। गोली कैसे चली, यह उन्हें पता नहीं चला। घायलावस्था में लोग उन्हें अस्पताल ले गए। उनके अलावा गोली का छर्रा बैंक में आए ग्राहक गालिमपुर निवासी 42 वर्षीय जोखू प्रसाद और धनघटा क्षेत्र के नरचहा गांव निवासी 40 वर्षीय देवांती पत्नी भोलानाथ को लगी। जोखू के पेट के पास और देवांती को दाहिने पैर के जंघे में गोली लगी है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जब वे बैंक के अंदर से बाहर निकल रहे थे, उसी समय बैंक के गार्ड की बंदूक से अचानक फायरिंग हो गई। जिससे तीनों लोग घायल हो गए। घटना के बाद अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। आनन-फानन में लोग तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलौली ले गए, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल से भी डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर उन्हें मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। घायलों में रघुनाथ पांडेय की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन

बैंक के रुपये वाहन कैश लेकर आया था। सुरक्षा गार्ड कृष्ण मुरारी कैश बॉक्स अंदर रखवा रहे थे। उसी दौरान गार्ड की बंदूक से अचानक गोली चल गई। जिससे तीन लोग घायल हो गए। गार्ड की चूक से अचानक गोली चली है। यह घटना इत्तफाक से घटित हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अजीत कुमार, शाखा प्रबंधक
प्रथम दृष्टया जांच में गार्ड की चूक की वजह से बंदूक से गोली चली है। तीनों घायल मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिए गए हैं। बंदूक बरामद कर गार्ड को हिरासत में ले लिया गया है। मामले की गहराई से जांच की जा रही है। जांच के बाद जो तथ्य उभर कर सामने आएंगे, उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। वैसे इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।
- राम प्रकाश, सीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed