फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   three people arrest in chori

बाइक चोर गैंग के तीन सदस्य गिरफ्तार

Sat, 12 Feb 2022 10:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
three people arrest in chori
खिरा पुलिस ने बाईक चोरो को पकड़ कर जेल भेजा।संवाद - फोटो : KHALILABAD
बाइक चोर गैंग के तीन सदस्य गिरफ्तार
विज्ञापन

- चोरी की तीन बाइक और पांच हजार नकदी बरामद
- कानापार में दीवान के घर हुई चोरी की घटना का पर्दाफाश
संवाद न्यूज एजेंसी
बखिरा। शुक्रवार देर शाम पुलिस ने बखिरा पक्षी बिहार के पास से तीन युवकों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए युवकों के पास से चोरी की तीन बाइक और पांच हजार रुपये नकदी बरामद किया गया। पकड़े गए युवकों से पूछताछ के बाद शनिवार को पुलिस ने कानापार निवासी पुलिस विभाग में दीवान के घर हुई चोरी की घटना का भी पर्दाफाश किया।

एसओ अनिल कुमार ने बताया कि सूचना के आधार पर बखिरा झील के पास से तीन युवकों को पकड़ा गया। पूछताछ में पकड़े गए युवकों की पहचान मकबूल अहमद निवासी बौरव्यास थाना बखिरा, रजत त्रिपाठी निवासी नेवास टोला मोहनाग थाना सहजनवां, अवधेश सिंह निवासी रामचौरा थाना कैम्पियरगंज जनपद गोरखपुर के रुप में हुई। युवकों के पास से चोरी की दो बाइक मिली। वहीं युवकों की निशानदेही पर अभियुक्त मकबूल अहमद के घर के पास झाड़ी से चोरी की एक और बाइक बरामद किया गया। पूछताछ में पकड़े गए युवकों ने बताया कि वे सीमावर्ती जनपदों में बाइक व अन्य चोरियां करते हैं। सही ग्राहक मिलने पर सामान को बेचकर मिले रकम को आपस में बांट लेते है। 02/03 फरवरी की रात में वे लोग बौरव्यास गांव से बाइक चुराए थे। दूसरी बाइक गोरखपुर क्षेत्र से चोरी किए थे। तीसरी बाइक अन्य जगह से चुराए जाने की जानकारी दी। पूछताछ में बताया कि पांच जनवरी की रात वे लोग बखिरा से मेंहदावल रोड़ पर चोरी की फिराक में जा रहे थे। उसी रात कानापार निवासी दीवान के घर का ताला तोड़ कर चोरी किए। दीवान के घर से साड़ी, टेलीविजन व चांदी का पायल चोरी मिला था, जिसे एक फेरी वाले को 18,000 रुपये में बेच दिए थे। एसपी डॉक्टर कौस्तुभ ने बताया कि चोरी की दो घटनाओं का पर्दाफाश करने वाली पुलिस टीम को दस हजार रुपये का इनाम दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed