फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   three layer security of ramnath covind

त्रिस्तरीय होगी राष्ट्रपति की सुरक्षा

Fri, 03 Jun 2022 11:49 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
three layer security of ramnath covind
मगहर कबीर चौरा परिसर में निरीक्षण करते सुरक्षा के नोड्ल अधिकारी।संवाद - फोटो : KHALILABAD
त्रिस्तरीय होगी राष्ट्रपति की सुरक्षा
विज्ञापन

- चार एसपी, सात एएसपी, 24 सीओ और 56 इंस्पेक्टर और 201 सब इंस्पेक्टर की लगाई गई ड्यूटी
- 1000 से अधिक पुलिसकर्मियों के अलावा चार कंपनी पीएसी भी रहेगी मुस्तैद
अमर उजाला ब्यूूरो
संतकबीरनगर। राष्ट्रपति के कार्यक्रम में त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है। कबीर चौरा परिसर से लेकर तीन किलोमीटर के दायरे में चप्पे-चप्पे पर पुलिस के जवान मुस्तैद रहेंगे।
राष्ट्रपति के कार्यक्रम में सुरक्षा के मद्देनजर चार एसपी, सात एएसपी, 24 सीओ, 58 इंस्पेक्टर, 201 सब इंस्पेक्टर, 1000 कांस्टेबल की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा 20 महिला सब इंस्पेक्टर और 200 महिला सिपाही की ड्यूटी भी लगाई गई है। इसके अतिरिक्त चार कंपनी पीएसी रहेगी। पूरे क्षेत्र को चार जोन और नौ सेक्टर में बांट दिया गया है। जोन की सुरक्षा व्यवस्था एसपी और सेक्टर की सुरक्षा व्यवस्था एएसपी के जिम्मे सौंपी गई है। परिसर में त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा रहेगा। 250 पुलिस कर्मी सादे वर्दी में भ्रमणशील रहेंगे। छह क्यूआरटी भी असलहे के साथ मौजूद रहेगी।
विज्ञापन

परिसर में दो कंपनी पीएसी की ड्यूटी लगाई है। 80 पेड़ चिह्नित किए गए हैं, जिसके नीचे पुलिस कर्मी मुस्तैद रहेंगे। गोरखपुर से आने वाले मार्ग पर पुलिया के पास पुलिस कर्मी मौजूद रहेंगे। इसके अलावा मगहर रेलवे स्टेशन पर भी पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। कबीर चौरा के आस-पास जितने मकान हैं, उनकी छतों पर भी पुलिस कर्मी तैनात किए जाएंगे। एलआईयू के 62 पुलिस कर्मी भी हर गतिविधियों की निगरानी रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा के नोडल अफसर पीएसी मध्य जोन के आईजी चंद्रप्रकाश ने सुरक्षा की तैयारियों के बारे में जानकारी हासिल की। इसके साथ ही पुलिस कर्मियों के साथ बैठक कर टिप्स दिए। एएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि राष्ट्रपति के कार्यक्रम में कड़ी सुरक्षा होगी। चप्पे-चप्पे पर पुलिस मुस्तैद रहेगी। बिना पास के कोई अंदर प्रवेश नहीं कर पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed