फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Three inter-district smugglers arrested

Sant Kabir Nagar News: अंतरजनपदीय तीन टप्पेबाज गिरफ्तार

Wed, 07 Aug 2024 11:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 07 Aug 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
Three inter-district smugglers arrested
- नकदी, मोबाइल व घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद
विज्ञापन

- पुलिस लाइंस में एएसपी ने घटना का किया खुलासा

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने अंतर्जनपदीय तीन टप्पेबाजों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नकदी, मोबाइल व घटना में प्रयुक्त बाइक को बरामद किया है। एएसपी सुशील कुमार सिंह ने बुधवार को पुलिस लाइंस सभागार कक्ष में घटना का खुलासा करते हुए मामले की जानकारी दी।
एएसपी सुशील कुमार सिंह ने बताया कि गंगा देवरिया गांव निवासी नंदिनी पत्नी चंद्रशेखर ने 23 जुलाई को थाना कोतवाली खलीलाबाद तहरीर देकर बताया कि वह पुत्र के साथ 23 जुलाई को खलीलाबाद बैंक चौराहे के पास आधार अपडेट कराने आई थी। वापस जाते समय कोनी पुलिया से 100 मीटर आगे बाइक से तीन लड़कों ने पीछे से आकर उनका पर्स लेकर भाग गए। इस संबंध में अभियोग पंजीकृत कराया था।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक कोतवाली खलीलाबाद सतीश कुमार सिंह व चौकी प्रभारी तामेश्वरनाथ के अगुवाई में पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर आरोपी रमेश गुप्ता पुत्र फूलचन्द गुप्ता व सत्यपाल गुप्ता पुत्र महेन्द्र गुप्ता निवासी गांव नगरा बौडिहार एवं चन्दन कुमार पुत्र प्रदीप कुमार निवासी एकदंगी थाना मुंडेरवा जनपद बस्ती को कोनी पुल से विसरापार जाने वाली सड़क के पास से गिरफतार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


टप्पेबाजों के पास से दो मोबाइल फोन, दो आधार कार्ड, 750 रुपये और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद हुई है। आरोपी रमेश गुप्ता के खिलाफ थाना मुंडेरवा में पहले से एक केस दर्ज है। बाकी अन्य सभी आरोपियों के आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी ली जा रही है। सभी आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई पूरी करके संबंधित न्यायालय प्रस्तुत करके जेल भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed