{"_id":"6a18a20b54e8d0d22f0cd683","slug":"three-injured-in-panchayat-clash-after-complaint-of-husbands-beating-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-151262-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: पति की पिटाई की शिकायत के बाद पंचायत में मारपीट, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: पति की पिटाई की शिकायत के बाद पंचायत में मारपीट, तीन घायल
Fri, 29 May 2026 01:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 29 May 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
खलीलाबाद थाना क्षेत्र के एकमा गांव का मामला
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के एकमा गांव में घरेलू विवाद में चल रही पंचायत के दौरान कुछ लोगों ने लाठी-डंडे और रॉड से हमला कर दिया। घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एकमा निवासी संध्या ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका पति आए दिन उसके साथ मारपीट करता था और उसे प्रताड़ित करता था। आरोप है कि 26 मई की रात करीब 10 बजे पति ने उसके साथ मारपीट की। इसकी जानकारी उसने अपने मायके वालों को दी।
27 मई को महिला के पिता और परिवार के अन्य लोग ससुराल पहुंचे, जहां दोनों पक्षों के बीच पंचायत होने लगी। सुबह करीब नौ बजे पंचायत के दौरान गांव निवासी अर्जुन, टुनटुन और उनके पांच अन्य साथियों ने गाली देते हुए लाठी-डंडा और लोहे की रॉड से हमला कर दिया।
विज्ञापन
मारपीट में विजय सिंह पुत्र राम कृपाल, वीरेंद्र कुमार पुत्र राजदेव और कुसुम पत्नी विजय सिंह घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर किसी तरह जान बचाई। हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। कोतवाल जयप्रकाश दूबे ने बताया कि मामले प्राथमिक दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।