फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   three house in theft

Sant Kabir Nagar News: एक ही रात तीन घरों में चोरी, तीन लाख के जेवरात व 85 हजार नकदी ले गए

Sun, 18 Jun 2023 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 18 Jun 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
three house in theft
कांटे चौकी क्षेत्र सौरहा सिहोरवाँ गांव में चोरी के बाद जांच करने पहुंची पुलिस।संवाद
संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के कांटे चौकी अंतर्गत सौरहा सिहोरवां गांव में शनिवार की रात चोरों ने तीन घरों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर 85 हजार रुपये और करीब पौने तीन लाख रुपये की कीमत के जेवरात उठा ले गए है। पीड़ितों ने कांटे चौकी पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

सौरहा सिहोरवां गांव निवासी चंद्रशेखर पुत्र बाबू लाल के परिवार के लोग बिजली न रहने पर घर की छत पर सोए थे। शनिवार की रात चोर छत के रास्ते घर में घुस गए। इस दौरान कमरे का ताला तोड़ा और आलमारी तोड़कर 35 हजार रुपये के साथ ही चांदी की पायल, मंगल सूत्र, सोने का झाला, अंगूठी उठा ले गए।
विज्ञापन

इसके बाद थोड़ी दूरी पर धनराज पुत्र सुखई के घर में भी चोर छत के रास्ते घुस गए और कमरे का ताला तोड़कर हंसुली, अंगूठी, दो झुमकी, मंगलसूत्र, दो पाजेब, एक पायल लगभग एक लाख की कीमत का जेवर और 20 हजार रुपये उठा ले गए। तीसरी घटना गांव के अजय कुमार पुत्र अगरदी के घर में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। अजय ने बताया कि शनिवार की रात घर के सभी सदस्य बिजली न रहने के चलते छत पर सोए थे। सुबह जब उठे तो देखा कि कमरे में सामान बिखरा था। आलमारी टूटी थी, जिसमें 30 हजार रुपये, दो पायल, एक मंगलसूत्र, तीन झुमकी गायब थी। चोर करीब 80 हजार रुपये की कीमत के जेवरात उठा ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इसकी सूचना कांटे पुलिस चौकी को दे दी है। चोरी की सूचना पर डायल 112 की टीम और कांटे पुलिस चौकी के सिपाही मौके पर पहुुंचे और जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed