{"_id":"620162930354c73d7052cf99","slug":"three-candidate-are-corerpati-khalilabad-news-gkp426210485","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंकुर, अनिल और ताबिश हैं करोड़पति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंकुर, अनिल और ताबिश हैं करोड़पति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंकुर, अनिल और ताबिश हैं करोड़पति
- प्रत्याशियों ने नामांकन के दौरान दाखिल किया शपथ पत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। सोमवार को नामांकन करने वाले तीनों उम्मीदवार करोड़पति हैं।
खलीलाबाद विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी अंकुर राज तिवारी के पास छह करोड़ 20 लाख 69 हजार 716 की संपत्ति है। मेंहदावल विधानसभा क्षेत्र से भाजपा एवं निषाद पार्टी के उम्मीदवार अनिल कुमार त्रिपाठी के पास सात करोड़ 46 लाख 48 हजार 957 की संपत्ति है। जबकि मेंहदावल विधानसभा क्षेत्र से बसपा के प्रत्याशी मो. ताबिश खां के पास एक करोड़ 90 लाख की संपत्ति है।
नामांकन के दौरान दाखिल शपथ पत्र में खलीलाबाद विधानसभा क्षेत्र के भाजपा के प्रत्याशी 31 वर्षीय अंकुर राज तिवारी ने जो प्रपत्र जमा किया है, उसके मुताबिक वह छह करोड़ 20 लाख 69 हजार 716 की संपत्ति के मालिक हैं, उनकी पत्नी के पास नौ लाख 42 हजार 401 रुपये की संपत्ति है। अंकुर राज तिवारी के पास नकदी में दो लाख 25 हजार 300 रुपये व उनकी पत्नी के पास एक लाख 12,600 रुपये की नकदी है। इनके पास एक एसयूवी कार है। दो असलहा भी है।
मेंहदावल विधानसभा क्षेत्र से भाजपा एवं निषाद पार्टी के संयुक्त प्रत्याशी अनिल कुमार त्रिपाठी के पास सात करोड़ 46 लाख 48 हजार 957 रुपये की संपत्ति है। जबकि पत्नी के पास 78 लाख 13 हजार 213 रुपये तथा कुटुंब के पास एक करोड़ तीन लाख 36 हजार 863 रुपये की संपत्ति है। इनके पास नकदी के रूप में 8,06,771 रुपये है। पत्नी के पास 2,62,700 रुपये और कुटुंब के पास 18,200 रुपये नकदी है। इन पर कुल नौ आपराधिक मामले दर्ज हैं, जो कोर्ट में लंबित है।
विज्ञापन
मेंहदावल विधानसभा क्षेत्र से बसपा प्रत्याशी के पास 14,42,274 रुपये की संपत्ति है। पत्नी के पास 15,96,398 रुपये की संपत्ति है। इनके पास एक लाख व पत्नी के पास एक लाख रुपये की नकदी है। इन पर कुल छह आपराधिक मामले दर्ज हैं, जो कोर्ट में लंबित है।