{"_id":"7e4b6c16b4124ab02fc2c12ae42447f1","slug":"third-phase-campaining-stop-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तृतीय चरण: थमा प्रचार का शोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तृतीय चरण: थमा प्रचार का शोर
अमर उजाला ब्यूरो संतकबीरनगर
Updated Fri, 16 Oct 2015 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में खलीलाबाद व नाथनगर विकास खंड क्षेत्र में 17 अक्टूबर को होने वाले मतदान के लिए गुरुवार की शाम को प्रचार का शोर थम गया।
अब प्रत्याशी व समर्थक डोर टू डोर पहुुंचकर मतदाताओं को रिझाने के लिए जी-जान से जुटे हुए हैं। इस चरण में 1496 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 286649 मतदाता करेंगे। इसमें जिला पंचायत सदस्य पद के 194 तथा क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के 1302 प्रत्याशी शामिल हैं।
प्रशासन ने मतदान के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली है। शुक्रवार को पोलिंग पार्टियां निर्धारित स्थलों से मतदान केंद्रों के लिए रवाना की जाएंगी।
त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन के तीसरे चरण में खलीलाबाद व नाथनगर विकास खंड सेे जुड़े जिला पंचायत सदस्य के आठ सीटों व क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के 203 वार्डों के लिए चुनाव कराया जाना है।
विज्ञापन
जिला पंचायत सदस्य पद के लिए वार्ड संख्या 19 में 37, वार्ड संख्या 20 में 34, वार्ड संख्या 21 में 20, वार्ड संख्या 22 में 26, वार्ड संख्या 23 में 14, वार्ड संख्या 24 में 24, वार्ड संख्या 25 में 22 तथा वार्ड संख्या 26 में 17 प्रत्याशी मैदान में हैं, जबकि क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए खलीलाबाद विकास खंड में 680 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। जबकि नाथनगर विकास खंड में क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 622 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला है।
इन प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 286649 मतदाता करेंगे। इसमें खलीलाबाद क्षेत्र में 141853 तथा नाथनगर क्षेत्र में 144796 मतदाता शामिल हैं। गुरुवार की शाम को चुनाव प्रचार बंद हो गया है। ऐसे में प्रत्याशी व समर्थक अब घर-घर पहुंचकर मतदाताओं को रिझाने के लिए जी-जान से जुट गए हैं। प्रत्याशियों में मतदान से पूर्व अधिक से अधिक मतदाताओं तक पहुंचने की होड़ लगी है। दूसरी तरफ प्रशासन ने मतदान की तैयारी पूरी कर ली है। मतदान कार्मिकों का प्रशिक्षण पूरा हो गया है। शुक्रवार को पोलिंग पार्टियों अपने-अपने मतदान केंद्रों के लिए रवाना होंगी। मतदान के लिए 225 मतदान केंद्रों पर 489 मतदेय स्थल बनाए गए हैं।
जबकि मतदान प्रक्रिया पर नजर रखने के लिए दो जोनल मजिस्ट्रेट व 23 सेक्टर मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। इसके अलावा जिला स्तरीय अधिकारी भी दिनभर भ्रमण कर मतदान प्रक्रिया पर नजर रखेंगे।
मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। संवेदनशील व अतिसंवेदनशील व अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। मतदान के मद्देनजर खलीलाबाद व नाथनगर विकास खंड क्षेत्र में अवकाश घोषित किया गया है। क्षेत्र में मदिरा की दुकानें बंद रहेंगी।