फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Third line gets a boost; safety wall also ready

Sant Kabir Nagar News: तीसरी लाइन को रफ्तार, सुरक्षा दीवार भी तैयार

Wed, 28 Oct 2026 12:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Third line gets a boost; safety wall also ready
नई तीसरी रेल पटरी बिछाने के लिए किया गया समतलीकरण-संवाद
संतकबीरनगर। खलीलाबाद रेलवे स्टेशन की तस्वीर बदल रही है। रेलवे स्टेशन को जहां आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जा रहा है वहीं स्टेशन की सुरक्षा के मद्देनजर त्रिपाठी मार्केट से माल गोदाम तक ऊंची दीवार खड़ी की जा रही है। इसके साथ ही ट्रेनों की रफ्तार को गति प्रदान करने के लिए तीसरी रेल लाइन का कार्य भी तेजी से कराया जा रहा है।
विज्ञापन

अटल अमृत भारत योजना के तहत करीब 10 करोड़ की लागत से खलीलाबाद रेलवे स्टेशन का सुंदरीकरण का कार्य कराया जा रहा है। इसके तहत जहां प्लेटफाॅर्म नंबर-दो का विस्तार किया गया है वहीं यात्रियों के बैठने के लिए नए बेंच लगाई गई है। साथ ही पेयजल व्यवस्था के लिए वाटर एटीएम के साथ ही जगह-जगह टोटियां लगाई गई हैं।
विज्ञापन

स्टेशन पर आने वाले यात्रियों को ठहरने के लिए बड़े हॉल का निर्माण कराया गया है। साथ ही फ्लड लाइटें लगाई गई हैं, जो रेलवे स्टेशन की खूबसूरती को बढ़ा रही हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए स्टेशन पर दो लिफ्ट लगाई गई है। खलीलाबाद रेलवे स्टेशन के दूसरी तरफ त्रिपाठी मार्केट से माल गोदाम तक ऊंची दीवार का निर्माण कराया जा रहा है ताकि अनधिकृत रूप से लोग स्टेशन पर आ-जा न सकें। इससे जहां यात्रियों की सुरक्षा मजबूत होने की उम्मीद है वहीं चोर-उचक्कों का भय भी काफी हद तक दूर हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

00000000000000000000000000000000
तीसरी लाइन के निर्माण में आई तेजी
बरसात के मौसम में तीसरी रेल लाइन के निर्माण की रफ्तार धीमी पड़ गई थी लेकिन अब इसकी रफ्तार में तेजी आ गई है। खलीलाबाद के एचआरपीजी कॉलेज से तितौवा क्रॉसिंग तक रेल लाइन के लिए समतलीकरण का कार्य पूरा गया है। अब यहां स्लीपर डालने का कार्य शुरू कराया गया है। इसके साथ ही त्रिपाठी मार्केट रेलवे क्रॉसिंग से मुखलिसपुर रोड रेलवे क्रॉसिंग तक भी समतलीकरण का कार्य कराया गया है। अन्य जगह भी कार्य में तेजी आई है। जल्द ही लाइन बिछाने का कार्य होगा। इससे खलीलाबाद रेलवे स्टेशन की सुविधाएं भी बढ़ जाएंगी और ट्रेनों को गति मिलेगी।

000000000000000000000
खलीलाबाद रेलवे स्टेशन को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जा रहा है। इसके साथ ही स्टेशन की सुरक्षा के लिए दीवार खड़ी की जा रही है। साथ ही तीसरी लाइन बिछाने के कार्य में भी तेजी आई है। जल्द ही कार्य पूर्ण करा लिया जाएगा।
-सुमित कुमार, जन संपर्क अधिकारी, पूर्वोत्तर रेलवे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed