{"_id":"61292d228ebc3e7a24042b88","slug":"third-checking-of-works-in-dharmsinghawa-khalilabad-news-gkp407014338","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास कार्यों में अनियमितता की तीसरी बार हुई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास कार्यों में अनियमितता की तीसरी बार हुई जांच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकास कार्यों में अनियमितता की तीसरी बार हुई जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मसिंहवा। सांथा ब्लॉक के धर्मसिंहवा में मनरेगा के तहत हुए विकास कार्यों पर लगे अनियमितता के आरोपों की तीसरी बार जांच शुक्रवार को जिला उद्यान अधिकारी संतोष दूबे एवं गुलाब वर्मा सहायक अभियंता सरयू नहर ने की। जांच अधिकारी ने जांच रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंपने की बात कह कर जांच पूरी की।
धर्मसिंहवा निवासी विरेंद्र पांडेय ने डीएम को पत्र भेजकर गांव में मनरेगा के तहत हुए विकास कार्यों में अनियमितता का आरोप लगाते हुए जांच कराए जाने की मांग की थी। डीएम दिव्या मित्तल ने जांच के लिए जिला उद्यान अधिकारी एवं सहायक अभियंता सरयू नहर को नामित किया। डीएम की ओर से गठित दो सदस्यीय जांच टीम शुक्रवार को मौके पर पहुंची। टीम ने विकास कार्यों पर लगे अनियमितता के आरोपों की जांच की। आरोप था कि गांव में तमाम मार्ग हैं, जिन पर कार्य नहीं किया गया है और भुगतान ले लिया गया। जिला उद्यान अधिकारी संतोष दूबे ने बताया कि मनरेगा के कार्य दो वर्ष पूर्व कराए गए हैं। मामले की जांच की गई है। जांच रिपोर्ट डीएम को सौंपी जाएगी।