फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Thieves cut down four teak trees and took them away.

Sant Kabir Nagar News: सागौन के चार पेड़ काट ले गए चोर

Sun, 09 Nov 2025 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 09 Nov 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Thieves cut down four teak trees and took them away.
मेंहदावल। नगर पंचायत से पूरब खर्चा बहरी के सिवान में शुक्रवार की रात सागौन के चार पेड़ चोरी से काट लिए गए। पीड़ित व्यक्ति ने शनिवार को पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन

नगर पंचायत के पश्चिम टोला मोहल्ला निवासी गिरिराज सिंह ने बताया कि खर्चा बहरी में उनका फार्म हाउस में एक कमरे का मकान है। वहां पर वह और उनके आदमी दिन भर रहते हैं। शाम को घर चले जाते हैं। शुक्रवार को रात में किसी समय उनके फार्म हाउस से सागौन के चार पेड़ काट लिए गए। शनिवार सुबह चौकीदार ने पेड़ काटे जाने की खबर दी। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी चोर उनके खेत से सागौन के पेड़ काट कर ले जा चुके हैं। थाना प्रभारी शतीश कुमार सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed