फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   They performed at the Collectorate

लोगों ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

Sat, 16 Jul 2016 11:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर Updated Sat, 16 Jul 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
They performed at the Collectorate
प्रदर्शन किया । - फोटो : अमर उजाला
 विकास खंड खलीलाबाद के ग्राम सभा दुलहीपार के लोगों ने शनिवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान गांव वालों ने आरोप लगाया कि मनमाने ढंग से कोटे का चयन कर लिया गया, इससे चयन में अन्य दावेदारों को मौका ही नहीं मिला। प्रदर्शन के बाद ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर नए सिरे से कोटे की दुकान का चयन कराने की मांग किया। 
विज्ञापन

ग्राम सभा दुलहीपार गांव के लोग पूर्वाह्न 11 बजे कलेक्ट्रेट पहुंचे और प्रदर्शन किया। गांव के लोगों ने आरोप लगाया कि 15 जुलाई को धोखे में रखकर कोटे का चयन करा लिया गया। गांव के बहुत से लोगों को इसकी जानकारी ही नहीं हो पाई। ग्रामीणों ने कहा कि कोटे का दुकान के चयन को निरस्त करते हुए नए सिरे से कोटा का चयन कराया जाए, ताकि अन्य लोगों को भी दावेदारी का मौका मिल सके।  प्रदर्शन के दौरान रविश चंद्र, विंध्याचल, किशोरी लाल, लालचंद्र, हरिहर प्रसाद, रामकिशोर, मुन्नी लाल, अजय कुमार, पन्नेलाल, महेंद्र कुमार, रामदेव, हनुमान, रवि प्रकाश, सर्वेश कुमार, राम प्रसाद आदि शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed