फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   they became burial sites we became hospital : kajriwal

वो श्मशान बनाएं, हम अस्पताल बनाएंगे : केजरीवाल

Tue, 22 Feb 2022 10:29 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 10:29 PM IST
विज्ञापन
they became burial sites we became hospital : kajriwal
वो श्मशान बनाएं, हम अस्पताल बनाएंगे : केजरीवाल
विज्ञापन

-दिल्ली की तरह बेहतर होगी शिक्षा व स्वास्थ्य व्यवस्था
-सरकार बनी तो महिलाओं को हर महीने देंगे एक हजार रुपये
-युवाओं को रोजगार मिलने तक मिलेगा बेरोजगारी भत्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सपा और भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वे कब्रिस्तान और श्मशान बनाएं। यदि उत्तर प्रदेश में आप की सरकार बनी, तो हम अस्पताल बनाएंगे। वह मंगलवार को खलीलाबाद के इंडस्ट्रीयल एरिया में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान उत्तर प्रदेश में हर तरफ बदइंतजामी थी। नदी में लाशें तैरती दिखीं। इसके बाद भी भाजपा सरकार बेहतर प्रबंधन का दावा करती रही। सपा व भाजपा पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि दोनों पार्टियां कब्रिस्तान व शमशान में उलझी रहीं और विकास पर ध्यान नहीं दिया, इस कारण प्रदेश विकास की दौड़ में पिछड़ गया। दिल्ली मॉडल की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि यहां पर सरकारी स्कूल बेहतर हुए हैं। गरीब, अमीर, अधिकारियों के बच्चे एक साथ शिक्षा ग्रहण करते हैं। यही बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव आंबेडकर का भी सपना था। उनका यह सपना हम पूरा करेंगे। कहा कि दिल्ली में हमने मोहल्ला क्लीनिक बनाया। 60 से 80 लाख तक के इलाज का खर्च सरकार उठाती है। बिजली फ्री दी जा रही है। उत्तर प्रदेश में आप की सरकार बनी तो दिल्ली की तरह यहां भी व्यवस्था लागू करेंगे। उन्होंने घोषणा पत्र का जिक्र करते हुए कहा कि प्रदेश में सरकार बनने के बाद महिलाओं को एक हजार रुपये महीने दिए जाएंगे। हमने 10 लाख युवाओं को दिल्ली में नौकरी दी। यूपी में भी युवाओं को नौकरी व रोजगार देंगे। जब तक युवाओं को नौकरी व रोजगार नहीं मिल जाता है, तब तक बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा।
विज्ञापन

इससे पूर्व राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने योगी आदित्यनाथ पर सीधा हमला करते हुए कहा कि योगी आदित्यनाथ कहते हैं कि हम गर्मी उतार देंगे। यह पूर्वांचल की धरती है, यहां झाडू से भूत उतारने का प्रचलन है। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को भ्रष्टाचार का काल बताया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह, दिल्ली के विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी, नीलम यादव, जगदीश यादव, पूर्व मंत्री जय प्रकाश यादव, आप के प्रत्याशी सुबोधचंद्र यादव और लालचंद्र यादव आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed