फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   there are no medicines in district hospital

जिला अस्पताल में दवाओं का टोटा, मरीज परेशान

Mon, 23 Jul 2018 11:32 PM IST
santkabirnagar
santkabirnagar Updated Mon, 23 Jul 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
there are no medicines in district hospital
जिला अस्पताल में दवाएं नहीं। - फोटो : amar ujala
संतकबीरनगर। संयुक्त जिला अस्पताल में दवाओं का अभाव है। बुखार, दर्द, ताकत, लीवर, एलबेंडाजोल, जिंक सीरप समेत कई बीमारियों की दवाएं खत्म हो गई हैं। अस्पताल के दवा काउंटर पर दवा न मिलने पर मरीज और कर्मचारियों में तू-तू, मैं-मैं हो रही है। सब कुछ जानने के बाद भी अस्पताल प्रशासन ने चुप्पी साध रखी है। जिम्मेदार शासन से दवाओं के न मिलने की बात कहकर अपनी जिम्मेदारियों से पल्ला झाड़ रहे हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल होने के चलते यहां पर मरीजों की भीड़ लगी रहती है। सोमवार को ओपीडी में लगभग 1650 मरीज इलाज कराने के लिए पहुंचे। बीमारी के अनुसार चिकित्सक भी मरीजों को दवा लिखे। मरीज जब दवा काउंटर पर पहुंचे तो वहां कुछ दवाएं मिलीं और कुछ दवाओं के न होने की बात कर्मचारियों के जारिए बताई गई। अस्पताल में पैरासिटामाल टैबलेट व सीरप, आयरन, कैल्शियम, वी कांप्लेक्स, एलबेंडाजोल, अल्का साल सीरप, जिंक सीरप, डाइसाक्लोसिन, झटका आने की दवा समेत अन्य कई दवाएं अस्पताल के दवा काउंटर पर पिछले पांच दिन से नहीं हैं। मरीज जय प्रकाश, सुनीता, मालती, सबरून्निशा, संजय आदि ने बताया कि बुखार और शरीर में दर्द है। शरीर में गर्मी की वजह से फोड़ा आदि निकल गया है। जिसे चिकित्सक को दिखाया तो उन्होंने दवा लिख दी। दवा काउंटर पर दवा नहीं है। अब बाहर से दवा लेना पड़ेगा। यही हाल अन्य मरीजों का भी रहा। दवा काउंटर पर तैनात कर्मचारियों ने बताया कि दवा की कमी है। मरीजों को कुछ दवाएं नहीं मिल पा रही हैं। इससे मरीज काफी परेशान हो रहे हैं। सीएमएस डॉ पंकज टंडन ने बताया कि दवाओं की कमी है। इसकी डिमांड की गई है। जैसे ही दवा आती है, उसे मरीजों को उपलब्ध करा दिया जाएगा। जो दवाएं लोकल पर्चेज पर खरीदी जा रही हैं उसे मरीजों को उपलब्ध कराया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed