फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   then inteligence sitting in the office

...तो दफ्तर में बैठा दूंगा इंटेलिजेंस

Fri, 28 Apr 2017 11:30 PM IST
Sant Kabir Nagar
Sant Kabir Nagar Updated Fri, 28 Apr 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
then inteligence sitting in the office
बीएसए दफ्तर में उपस्थिति पंजिका की जांच करते डीएम। - फोटो : अमर उजाला
सरकारी कार्यालयों में अधिकारियों व कर्मचारियों की उपस्थिति नौ बजे से नियमित कराने के उद्देश्य और शासन की मंशा के अनुरूप कार्यों में पारदर्शिता लाने के लिए डीएम मारकंडेय शाही ने शुुक्रवार को विकास भवन, बीएसए कार्यालय का निरीक्षण किया। जहां पर कई कर्मचारी अनुपस्थित मिले। जिनका वेतन रोकने का निर्देश दिया। वहीं बीएसए कार्यालय की शिकायतों से नाराज डीएम ने कहा कि इसमें   सुधार नहीं हुआ तो इंटेलीजेंस को स्थायी रूप से यहां पर बैठा  दिया जाएगा। 
विज्ञापन


डीएम सबसे पहले विकास भवन स्थित डीपीआरओ कार्यालय पहुंचे। जहां पर आकाश सिन्हा, लेखाकार कुलदीप कुमार, कुसुम देवी व प्रवीण कुमार अनुपस्थित मिले। सहायक अभियंता लघु सिंचाई कार्यालय के निरीक्षण में कनिष्ठ लिपिक देश दीपक व कृष्णानंद चतुर्थ श्रेणी अनुपस्थित मिले। इन सभी का वेतन काटने को निर्देश दिया गया। जिला निर्वाचन कार्यालय पंचस्थानीय के निरीक्षण में राजेश पांडेय हस्ताक्षर करने के बाद गायब थे, वहीं कर्मचारी रघुप्रसाद अनुपस्थित मिले। 
विज्ञापन


अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण कार्यालय के निरीक्षण में अधिशाषी अभियंता अनुपस्थित मिले। डीएम ने सीडीओ को निर्देश दिया कि अधिशाषी अभियंता से स्पष्टीकरण मांगते हुए कार्रवाई करें। इसी क्रम में डीएम ने समाज कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण, विकलांग जन विकास विभाग, सहकारिता, मनरेगा सेल, डीडीओ कार्यालय, मत्स्य विभाग, ग्रामीण आजीविका मिशन कार्यालय, जिला कार्यक्रम, कृषि रक्षा इकाई, जिला अर्थ  एवं संख्या अधिकारी कार्यालय का निरीक्षण किया। जहां पर जवाहर लाल अनुपस्थित मिले और नागेंद्र सिंह गायब मिले। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीडीओ को कार्रवाई का निर्देश दिया। इसके बाद डीएम बीएसए कार्यालय पर पहुंचे जहां पर एक कर्मचारी अनुपस्थित मिला। जिसका वेतन रोकने का निर्देश दिया। यहीं वित्त लेखाधिकारी मोहन लाल गुप्त से उनके कार्यालय के रजिस्टर को देखा, जहां पर संजय प्रसाद व पूर्णमासी लिपिक की ज्यादातर शिकायतें अध्यापकों के भुगतान आदि के बारे में मिलीं।


इस पर डीएम ने लेखाधिकारी बेसिक को फटकार लगाते हुए कहा कि इन कर्मचारियों के विरुद्ध मिलने वाली शिकायतों की समीक्षा करें, अगर पुन: इनकी शिकायत मिली तो लेखाधिकारी के विरुद्ध भी सीधे निलंबन की कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने कहा कि बीएसए कार्यालय की ज्यादा शिकायतें मिल रही है। इसमें सुधार नहीं हुआ तो इंटेलीजेंस को स्थायी रूप से यहां पर बैठा दिया जाएगा। इस दौरान सीडीओ लाल जी यादव, पीडी अनिल कुुमार पांडेय, डीडीओ रमेश चंद्रा, अपर जिला सूचना अधिकारी लाल जी शुक्ल समेत अन्य मौजूद रहे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed