फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   theft in room

Sant Kabir Nagar News: शटर का ताला तोड़कर एक लाख नकदी समेत सामान चोरी

Sat, 13 Jan 2024 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 13 Jan 2024 12:12 AM IST
विज्ञापन
theft in room
महुली-बस्ती मार्ग पर भगौतीपुर गांव के मोड़ के निकट किराए के कमरे में हुई चोरी
विज्ञापन

फोटो है
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। बस्ती-महुली मार्ग पर भगौतीपुर गांव के मोड़ के निकट स्थित किराये के मकान के शटर में लगा ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने शुक्रवार को दिनदहाड़े एक लाख पांच हजार की चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। इसके अलावा दो मोबाइल फोन, बाइक के कागजात भी चोरी हो गए।
बताया जा रहा है कि किरायेदार शुक्रवार की नमाज पढ़ने गया हुआ था। इस दौरान चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। लखीमपुर खीरी जनपद के बड़ा गांव निवासी फुरकान अहमद पुत्र मुन्ना करीब तीन वर्षों से महुली क्षेत्र में रहकर गांव-गांव घूमकर बाइक से बेडशीट और कंबल बेचने का काम करता है। उसके साथ गांव के ही अन्य युवक भी यही कार्य करते है। फेरी करने के लिए 11 युवकों की टीम है।
विज्ञापन

शुक्रवार को नमाज पढ़ने के लिए सभी लोग एक साथ महुली ईदगाह मस्जिद गए हुए थे। महुली-बस्ती मार्ग पर भगौतीपुर गांव मोड़ के सामने स्थित किराये के कमरे पर लौटे। इस दौरान फुरकान अहमद के शटर का ताला टूटा देखा तो सभी सन्न रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

फुरकान अहमद के अनुसार छोटा बॉक्स गायब था। इसमें करीब एक लाख पांच हजार रुपये के अलावा दो मोबाइल फोन और बाइक के कागजात चोरी चले गए हैं। इस मामले की पुलिस को सूचना अभी नहीं दी गई है।
इस संबंध में महुली पुलिस ने बताया कि इस मामले की जानकारी नहीं है। किसी तरह की तहरीर भी नहीं मिली है। तहरीर मिलेगी तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed