फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   theft in ornament shopkeeper house

सराफ के घर से जेवरात और नकदी चोरी

Sat, 30 Apr 2022 10:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
theft in ornament shopkeeper house
सराफ के घर से जेवरात और नकदी चोरी
विज्ञापन

पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की शुरू की जांच
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। नगर पंचायत मगहर के अनजान शहीद मोहल्ले में शुक्रवार की रात चोरों ने सराफ के घर में चोरी की वारदात की। पीड़ित के घर से चोर कीमती सोने-चांदी के जेवरात, नकदी और मोबाइल आदि उठा ले गए। इस मामले में शनिवार को पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

अनजान शहीद मगहर निवासी संदीप वर्मा पुत्र राम कृपाल वर्मा ने बताया कि शुक्रवार को परिवार के लोग भोजन करके सो रहे थे। छत के जीने के रास्ते चोर अंदर घुस गए। चोरों ने उनके घर से तीस जोड़ी पायल, दो जोड़ा पॉयजेब, दो हॉफ करधन, सोने की चेन, सोने की अंगूठी, दो जोड़ा झुमका, नथ और कील मिला कर दस अदद व 52,000 रुपये नकदी व मोबाइल चुरा ले गए। शनिवार को घर का सामान बिखरा मिला। उसके बाद घटना की जानकारी हुई। पीड़ित ने बताया कि वह ज्वेलरी की दुकान चलाते हैं। हर रोज की भांति दुकान बंद करके ज्वेलरी का सारा सामान व नकदी घर पर रख देते थे। घटना से परिवार के लोग सदमे में हैं। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। सूचना पर पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल की। कोतवाल विजय नारायन प्रसाद ने बताया कि इस मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed