{"_id":"61bb85d734d63f64d365fe14","slug":"theft-in-house-khalilabad-news-gkp420141876","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाली मकान में घुस कर जेवरात समेत नकदी उठा ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाली मकान में घुस कर जेवरात समेत नकदी उठा ले गए चोर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खाली मकान में घुस कर जेवरात समेत नकदी उठा ले गए चोर
संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के पटखौली में खाली मकान के गेट का ताला तोड़ कर चोर अंदर घुस गए और जेवरात व नकदी उठा ले गए। घटना की जानकारी होने पर पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी।
गोइठहा गांव निवासी सतीश कुमार यादव शहर के पटखौली में मकान बनवा कर रहते हैं। वह एक सप्ताह से अपने गांव गोइठहा में थे। नौ दिसंबर को जब वे वापस पटखौली स्थित मकान पर पहुंचे तो देखे कि गेट का ताला टूटा हुआ है। अंदर कमरे में गए तो सामान तितर-बितर मिला। पीड़ित सतीश यादव ने बताया कि उनके घर से सोने की चेन, तीन अंगूठी, लॉकेट और 25 हजार नकदी चोरी हो गया है। पीड़ित ने बृहस्पतिवार को पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाल अनिल कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। ब्यूरो