फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   theft in 4 shops

एक ही रात चार दुकानों का ताला तोड़कर चोरी

Wed, 16 Jun 2021 10:49 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 10:49 PM IST
विज्ञापन
theft in 4 shops
एक ही रात चार दुकानों का ताला तोड़कर चोरी
विज्ञापन

पारा हरगोविंद चौराहे पर हुई चोरी की घटना से दुकानदार दहशतजदा
सूचना पर सीओ और एसओ मौके पर पहुंच कर किए जांच पड़ताल
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। क्षेत्र के रामजानकी मार्ग पर स्थित पारा हरगोविंद चौराहे पर मंगलवार की रात में चार दुकानों का ताला तोड़कर चोरों ने चोरी की वारदात की। घटना की जानकारी बुधवार को दुकानदारों को हुई तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर सीओ और एसओ ने पहुंचकर मामले की जांच की।

पारा हरगोविंद गांव निवासी कमलेश चतुर्वेदी गारमेंट, अनिल चतुर्वेदी किराना, बजरंगी टाईनी शाखा और विजय ब्यूटी पार्लर की दुकान संचालित करते हैं। मंगलवार की रात करीब आठ बजे सभी दुकानदार रोज की भांति दुकानें बंद करके अपने-अपने घर चले गए। बुधवार की सुबह जब लोग दुकानों पर पहुंचे तो ताला टूटा और अंदर सामान बिखरा देखकर दंग रह गए। कमलेश चतुर्वेदी ने बताया कि उनकी दुकान से चोर 20 हजार रुपये नकदी तथा 15 हजार का सामान उठा ले गए। अनिल चतुर्वेदी ने बताया कि उनकी किराना की दुकान से चोर 1500 नकदी तथा पांच हजार का सामान चुरा ले गए। बजरंगी ने बताया कि उनके टाईनी शाखा से चोर एक हजार रुपये नकद तथा दो मोबाइल लेकर चले गए। विजय ने बताया कि उनके ब्यूटी पार्लर से चोर सिलाई मशीन और दो हजार रुपये नकदी उठा ले गए। एक ही रात में चार दुकानों में हुई चोरी की घटना से चौराहे के दुकानदार दहशत में हैं। एसओ रोहित प्रसाद ने बताया कि चोरी होने की सूचना मिली है। मौके पर पहुंच कर जांच की गई। अभी किसी ने तहरीर नही दी है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed