फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The weather changed again, clouds gathered, increasing the worries of farmers.

Sant Kabir Nagar News: फिर बदला मौसम, छाए बादल, किसानों की चिंता बढ़ी

Fri, 27 Mar 2026 11:35 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
The weather changed again, clouds gathered, increasing the worries of farmers.
शुक्रवार को आसमान में छाए रहे बादल। संवाद
संतकबीरनगर। मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। शुक्रवार को सुबह से ही बादल छाए रहे, और तेज हवा चल रही है। साथ ही बारिश के आसार बने हैं। ऐसे में किसानों की चिंता बढ़ गई है। वजह यह है कि गेहूं और सरसों की फल पक कर तैयार है। यदि बारिश हो गई तो कटाई और मड़ाई में बाधा खड़ी हो सकती है।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बारिश की संभावना है। पिछले दिनों आंधी और बारिश से किसानों की परेशानी बढ़ गई थी। किसान अभी इससे उबर भी नहीं पाए हैं कि एक बार फिर मौसम में बदलाव हो गया है। इससे बारिश के आसार बने हैं। दूसरी तरफ खेतों में खड़ी गेहूं की फसल पक कर तैयार है, और किसानों कटाई और मड़ाई की तैयारी में हैं, लेकिन मौसम का मिजाज बदलने के साथ ही किसानों की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन

हालांकि किसान सरसों की फसल को सहेजने में जुटे हैं। गेहूं की कटाई और मड़ाई की तैयारी के बीच मौसम के करवट लेने से समस्या बढ़ सकती है।
खलीलाबाद विकास खंड के चकदही निवासी राम शब्द, पायलपार निवासी अनिल कुमार आदि ने बताया कि गेहूं की कटाई और मड़ाई की तैयारी है, लेकिन मौसम में बदलाव के चलते चिंता बढ़ गई है। यदि बारिश हो गई तो फसल को नुकसान पहुंच सकता है। गेहूं के दाने काले पड़ सकते हैं, और पैदावार पर भी असर पड़ सकता है। तेज बारिश हुई तो कटाई और मड़ाई कर पाना आसान नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000000000000000000
पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में बदलाव हुआ है। इससे बारिश की संभावना बनी हुई है। शनिवार तक बादल छाए रहने की संभावना बनी है। इसके बाद मौसम साफ होने की उम्मीद है।
-अमरनाथ मिश्र, मौसम वैज्ञानिक, कुमारगंज, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed