{"_id":"642dc151e256602cb20d9a64","slug":"the-visor-fell-while-opening-the-shuttering-teenager-died-khalilabad-news-c-7-1-113573-2023-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: शटरिंग खोलते दौरान छज्जा गिरा, दबकर किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: शटरिंग खोलते दौरान छज्जा गिरा, दबकर किशोर की मौत
Thu, 06 Apr 2023 11:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर।
Updated Thu, 06 Apr 2023 11:12 AM IST
सार
किशोर की मां सुभावती ने बताया कि आनंद ने इसी वर्ष हाईस्कूल की परीक्षा दी थी। पति अशोक एक वर्ष पूर्व से कोलकाता में प्राइवेट कंपनी में काम कर रहे हैं। उनकी दो बेटियां हैं। इकलौते बेटे की मौत से मां रोते-रोते बेसुध हो जा रही थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
विस्तार
संतकबीरनगर जिले में बखिरा क्षेत्र के हारापट्टी गांव में निर्माणाधीन मकान का शटरिंग खोलते दौरान बुधवार को छज्जा गिर जाने से उससे दबकर किशोर की मौत हो गई। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पीड़ित परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था।
हारापट्टी गांव में अशोक यादव को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिला है। अशोक रोजगार के सिलसिले में एक वर्ष से कोलकाता में प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। उनका इकलौता बेटा 17 वर्षीय आनंद घर पर रहकर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्माण करा रहा था। निर्माणाधीन आवास की बीम व छज्जा पांच दिन पूर्व ढाला गया था। अभी छज्जा ठीक से पका नहीं था। छठें दिन बुधवार को ही आनंद छज्जा का शटरिंग खोलने लगा।
उसी दौरान अचानक छज्जा भरभर कर नीचे गिरा और आनंद मलबे के नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। लोगों ने घायल किशोर को बाहर निकाला और आनन-फानन में सीएचसी मेंहदावल ले गए, जहां देखते ही डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव घर लाया गया तो कोहराम मच गया।
विज्ञापन
किशोर की मां सुभावती ने बताया कि आनंद ने इसी वर्ष हाईस्कूल की परीक्षा दी थी। पति अशोक एक वर्ष पूर्व से कोलकाता में प्राइवेट कंपनी में काम कर रहे हैं। उनकी दो बेटियां हैं। इकलौते बेटे की मौत से मां रोते-रोते बेसुध हो जा रही थी। ग्राम प्रधान बृजेश यादव ने बताया कि पीड़ित परिवार को हर संभव मदद दी जाएगी। उपजिलाधिकारी सदर रमेश चंद्रा भी मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार से बातचीत कर सांत्वना देते हुए हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिए।