फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The temperature dropped to seven degrees, and the biting cold made things even more difficult.

Sant Kabir Nagar News: सात डिग्री पर आया पारा, गलन ने बढ़ाई दुश्वारी

Tue, 06 Jan 2026 01:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 06 Jan 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
The temperature dropped to seven degrees, and the biting cold made things even more difficult.
सुबह के समय घने कोहरे के बीच कोचिंग जाती छात्राएं-संवाद
संतकबीरनगर। मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। सोमवार को सुबह कोहरे का असर दिखा। ठंड और गलन से लोग परेशान रहे। नौ बजे के बाद धूप निकली तो बाजार व कस्बों में चहल-पहल बढ़ गई और लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली। पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। शाम होते ही ठंड और गलन के चलते लोग अलाव के सहारे हो गए।
विज्ञापन

सोमवार को अधिकतम तापमान 16 डिग्री और न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। सुबह कोहरा छाया रहा, जिससे ठंड और गलन से लोग परेशान रहे। लेकिन नौ बजे के बाद धूप निकली तो लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली। इस दौरान बाजारों व कस्बों में रौनक देखने को मिली। लोग रोजमर्रा के सामान की खरीदारी में जुटे रहे। घर की महिलाएं और बच्चे छतों पर जाकर धूप का आनंद लेते दिखे। स्कूल-कॉलेजों में छुट्टी होने से बच्चे खेलकूद कर समय व्यतीत करते रहे। शाम होते ही फिर ठंड और गलन ने लोगों को परेशान किया। लोग जल्दी ही घर लौट गए। जो लोग शहर में रहे, वे अलाव के सहारे हो गए। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी अवधेश कुमार ने बताया कि सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

0
कोहरे से फसलों को मिलेगा लाभ
सोमवार को कोहरे का असर दिखा। यह किसानों के लिए सुखद है। कोहरे से गेहूं की फसल को लाभ पहुंचने की उम्मीद है। सिंचाई से भी राहत मिली है। किसान श्रवण कुमार, प्रदीप कुमार आदि ने बताया कि कोहरे से काफी लाभ मिलेगी। जिला कृषि अधिकारी डॉ. सर्वेश यादव ने बताया कि कोहरे गेहूं की फसल का तेजी से विकास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

0
मौसम में बदलाव हुआ है। इधर धूप निकलने की संभावना है, लेकिन ठंड और गलन का असर बना रहेगा। ऐसे में लोगों को सतर्कता बरतने की जरूरत है। -अमरनाथ मिश्र, मौसम वैज्ञानिक कुमारगंज अयोध्या

सुबह के समय घने कोहरे के बीच कोचिंग जाती छात्राएं-संवाद

सुबह के समय घने कोहरे के बीच कोचिंग जाती छात्राएं-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed