{"_id":"62eab666c7e1e96dbe7d3389","slug":"the-spark-emanated-from-the-short-circuit-caused-chaos-khalilabad-news-gkp4459393100","type":"story","status":"publish","title_hn":"शार्ट-सर्किट से निकली चिंगारी से मची अफरा-तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शार्ट-सर्किट से निकली चिंगारी से मची अफरा-तफरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शार्ट-सर्किट से निकली चिंगारी से मची अफरा-तफरी
- तारो के आपस में टकराने से हुई तेज आवाज से डरे लोग
- महुली बाजार के लोगों ने बिजली निगम के जिम्मेदारों पर लगाया लापरवाही का आरोप
हरिहरपुर। महुली बाजार में मंगलवार की देर शाम बिजली के शार्ट-सर्किट से निकली चिंगारी से अफरा-तफरी मच गई। कुछ लोगों ने इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर बिजली निगम पर भड़ास भी निकाली।
महुली बाजार में आए दिन बिजली फाल्ट और शार्ट-सर्किट की घटना से लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है। व्यवसायी आजाद गुप्ता का कहना है कि जर्जर हो चुके तार अक्सर टूटकर गिर जाते हैं। कई बार निगम के जिम्मेदारों का ध्यान इस ओर दिलाने का प्रयास भी किया गया, लेकिन पुराने तारों को नहीं बदला जा रहा है।। मंगलवार शाम अचानक बाजार की घनी आबादी के बीच बिजली के शार्ट सर्किट से अफरा-तफरी मच गई। तारों के आपस में टकराने की वजह से लोग इधर-उधर भागने लगे। दुकानदारों ने बताया कि फाल्ट की यह घटना कोई नई नहीं है। अक्सर बाजार के व्यस्त क्षेत्र में इस तरह की घटना होती है। निगम के जिम्मेदारों से बार-बार शिकायत के बावजूद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। व्यापारी नेता दीपक वर्मा ने बताया कि बिजली निगम की लापरवाही के चलते किसी दिन बड़ी घटना हो सकती है। व्यवसायी सुरेंद्र कुमार मद्धेशिया का कहना है कि यदि निगम के जिम्मेदारों ने मामले का संज्ञान नहीं लिया तो बाजार के लोग आंदोलन करने को बाध्य होंगे। जर्जर तार के टूटने और शार्ट सर्किट होने की घटना से बाजार के व्यापारी भयभीत हैं। इस संबंध में हरिहरपुर उपकेंद्र के जेई अश्वनी पांडेय का कहना है कि महुली बाजार में तार बदलने का स्टीमेट निगम को भेजा जा चुका है। जल्द ही पुराने तारों को बदल दिया जाएगा।