फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The SP inspected the renovation work of the women's police station.

Sant Kabir Nagar News: महिला थाना के जीर्णोद्धार कार्य का एसपी ने लिया जायजा

Fri, 16 Jan 2026 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 16 Jan 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
The SP inspected the renovation work of the women's police station.
संतकबीरनगर। एसपी संदीप कुमार मीना ने शुक्रवार को महिला थाने का निरीक्षण किया। वहां पर चल रहे जीर्णोद्धार कार्य का जायजा लिया। थाना परिसर की साफ सफाई, बैरक, थाना कार्यालय, मालखाना, शस्त्रागार, बंदी गृह, मिशन शक्ति केंद्र आदि का जायजा लेकर संबंधित को दिशा निर्देश दिए। साथ ही कार्यालय में रखे विभिन्न महत्वपूर्ण अभिलेख आर्डर बुक न्यायालय, आर्डर बुक न्यायालय, एनबीडब्लू, कुर्की, आर्डर बुक न्यायालय समन, गुंडा रजिस्टर, समाधान दिवस रजिस्टर आदि का बारीकी से जांच की। उन्हें अद्यतन रखने की हिदायत दी। महिला हेल्प डेस्क पर नियुक्त महिला पुलिस कर्मी को आने वाली महिला फरियादियों की समस्याओं को सहानुभूति पूर्वक सुनकर उनका तत्काल निस्तारण कराने के निर्देश दिए। साथ ही भवन के मरम्मत कार्य, कक्षों के निर्माण/सुधार, पेयजल, शौचालय, विद्युत व्यवस्था, साफ-सफाई एवं महिला अनुकूल सुविधाओं की स्थिति देखी। सभी कार्य गुणवत्ता मानकों के अनुरूप एवं निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया। इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक रामबली यादव, महिला थाना एसओ पूनम मौर्या, पीआरओ पीके गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed