{"_id":"6adfa9bec5fba1e34502e2ad","slug":"the-road-along-the-saryu-canal-is-in-poor-condition-the-gravel-has-come-loose-khalilabad-news-c-209-1-kld1025-159575-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: साइबर ठगी के दो पीड़ितों को वापस दिलाए 11,548 रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: साइबर ठगी के दो पीड़ितों को वापस दिलाए 11,548 रुपये
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। पुलिस ने क्रैक साइबर क्राइम अभियान के तहत साइबर अपराधों की रोकथाम एवं पीड़ितों को त्वरित राहत प्रदान करने के उद्देश्य से बखिरा साइबर पुलिस टीम ने ठगी के शिकार दो पीड़ितों के 11,548.99 रुपये उनके खाते में वापस कराए हैं।
एसओ दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि आठ जनवरी को महला निवासी मेनका ने सूचना दी कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा फोन कर उनके पति के दुर्घटना की झूठी सूचना देकर साइबर धोखाधड़ी करते हुए 9,998.29 रुपये की धनराशि ठगी गई थी।
इस प्रकरण में पीड़िता की 6,998.99 की धनराशि वापस कराई गई। वहीं रसूलाबाद निवासी सयफुर्रजा ने सूचना दी कि तीन मई को ऑनलाइन खरीदारी के नाम पर 5,140.00 रुपये की साइबर धोखाधड़ी की गई थी । इस प्रकरण में पीड़ित की 4,550.00 की धनराशि वापस कराई गई।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि दोनों प्रकरणों में एमआरएम पोर्टल एवं बैंकिंग प्रक्रिया के माध्यम से पीड़ितों के खातों में धनराशि वापस कराई गई। शेष धनराशि की वापसी के लिए संबंधित बैंकों एवं वित्तीय संस्थाओं से समन्वय स्थापित कर बाकी धनराशि वापस कराने की कार्रवाई की जा रही है।