फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The Quran is not only a book of worship, but also a guide to life.

Sant Kabir Nagar News: कुरआन सिर्फ इबादत की किताब ही नहीं, जिंदगी का मार्गदर्शन भी

Sun, 16 Nov 2025 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 16 Nov 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
The Quran is not only a book of worship, but also a guide to life.
मदरसा तजवीद उल कुरआन रक्सा कला में आयोजित जलसा को संबोधित करते मुफ्ती सईदुर्रहमान कासमी -संवाद
सेमरियावां। मदरसा अरबिया तजवीद उल कुरआन रक्सा कला में नमाज-ए-इशा के बाद तकमील कुरआन करीम का रूहानी जलसा आयोजित किया गया। जलसे की शुरुआत मुहम्मद हमाम सलमा की तिलावत से हुआ।
विज्ञापन

मशहूर शायर असद बस्तवी ने अपनी कलाम से जलसा का समां बांधा। मुफ्ती जियाउद्दीन कासमी ने कहा कि कुरआन जिंदगी का पूरा मार्गदर्शन है। यह सिर्फ इबादत की किताब नहीं, बल्कि इंसानियत, नैतिकता, समाज, परिवार, अर्थव्यवस्था, विज्ञान, और आखिर तक हर चीज सिखाती है।
विज्ञापन

बच्चों की हौसला अफजाई करते हुए कहा कि कहा कि पूरा कुरान कंठस्थ करने वाले को हाफिज कुरान कहा जाता है। कुरआन अल्लाह की खास किताब है। कुरआन हिफ्ज करने से दुनिया व आखिरत में फायदा ही फायदा है। कुरआन की महफूज रखने की जिम्मेदारी खुद अल्लाह ने ली है। कुरान में रत्ती भर परिवर्तन न हुआ है, और न कभी होगा। हम सबको कुरआन के बताए गए मार्ग पर चलना चाहिए, जिससे कामयाबी मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

दारूल उलूम इस्लामिया बस्ती के मौलाना मुफ्ती सईदुर्रहमान कासमी ने कुरआन मुकम्मल करने वाले बच्चों की सराहना करते हुए कहा कि आप लोग आगे भी कुरआन पढ़ते रहें। कुरआन भाईचारे, नेक रास्ते पर चलने की सीख मिलती है इसके को दुनिया भर में फैलाएं। कुरआन की तालीम पर खुद भी अमल करें, और दूसरोंं को भी प्रेरित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed